Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 17, 2026Updated:August 17, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए. हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई. 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई. तीसरी सोमवारी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई.

    हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर और तत्काल इलाज के लिए प्रशासन को जरूरी निर्देश भी दिए हैं.

    CM ने एक्स पर जताया दुख

    सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

    लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से ₹4-4 लाख अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

    दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।🙏

    — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 17, 2026

    नीतीश कुमार और जेडीयू नेता संजय झा ने भी हादसे पर दुख जताया. दोनों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

    डीएम ने बताया कैसे मची भगदड़?

    लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, अशोकधाम हॉल्ट पर दोनों ओर से ट्रेन आने के बाद कुछ युवकों ने अचानक भागना शुरू कर दिया. इसी दौरान बिजली का एक पोल गिर गया. पोल गिरने के बाद वहां करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई.

    डीएम ने बताया कि उस वक्त बिजली आपूर्ति बंद थी और तार भी कवर था. इसके बावजूद अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और भीड़ में भगदड़ मच गई. इसी अफरा-तफरी में कई श्रद्धालु दब गए, जिसमें महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद प्रशासन ने मौके पर राहत-बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

     

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    7 Women Dead Ashokdham Temple Ashokdham Temple Stampede Bihar Bihar breaking news Bihar news CM Samrat Choudhary Compensation Lakhisarai Lakhisarai Stampede Latest Bihar News Samrat Choudhary Stampede News temple accident Temple Stampede
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग
    Next Article उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधा न कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधा न कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    August 17, 2026

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026

    पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत; कई गंभीर

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.