AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

जोहार लाइव ब्यूरो पटना : जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है. इसके साथ ही पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से 24 अक्टूबर को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अनंत … Read More

Nitin Nabin

बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं. प्रभावित परिवारों तक समय पर मदद पहुंचाने के लिए राहत शिविरों से लेकर चिकित्सा सुविधा और भोजन की व्यवस्था की जा रही है. इसी बीच राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने तीन महीने के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है. नितिन नबीन ने बताया कि वह अपने तीन महीने के वेतन के रूप में ₹6,35,000 मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के … Read More

shailesh kumar

नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

बिहार की राजनीति में एक और बयान सुर्खियों में है.जदयू नेता और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार, जिन्हें सब बुलो मंडल के नाम से जानते हैं।18 अगस्त को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह एक महात्मा गांधी पैदा हुए थे, उसी तरह बिहार के लिए नीतीश कुमार दूसरे महात्मा गांधी हैं. बुलो मंडल का कहना था कि लोग किसी की अहमियत तभी समझते हैं जब वो जिंदा नहीं रहता, लेकिन वे आज ही यह बात बता देना चाहते हैं. अपने बयान में उन्होंने नीतीश कुमार के … Read More

बिहार

बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए. हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई. 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई. तीसरी सोमवारी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई. हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने … Read More

बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

Bihar : पटना के जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड)) दफ्तर में पार्टी की राज्य परिषद की बैठक चल रही है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को एक बार फिर जिम्मेदारी दिए जाने पर भी मुहर लग सकती है। बैठक में कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More