बिहार की राजनीति में एक और बयान सुर्खियों में है.जदयू नेता और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार, जिन्हें सब बुलो मंडल के नाम से जानते हैं।18 अगस्त को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह एक महात्मा गांधी पैदा हुए थे, उसी तरह बिहार के लिए नीतीश कुमार दूसरे महात्मा गांधी हैं. बुलो मंडल का कहना था कि लोग किसी की अहमियत तभी समझते हैं जब वो जिंदा नहीं रहता, लेकिन वे आज ही यह बात बता देना चाहते हैं.
अपने बयान में उन्होंने नीतीश कुमार के 22 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि विकास के मामले में बिहार हो या पूरा भारत, कोई भी नीतीश कुमार पर उंगली नहीं उठा सकता. उनके मुताबिक विकास के मोर्चे पर नीतीश कुमार का कोई विरोध नहीं कर सकता.
बुलो मंडल यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक और बड़ी बात कही — मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए खुद उस पद को छोड़ देना, यह सिर्फ नीतीश कुमार ही कर सकते हैं. उनका कहना था कि बिहार और देश की राजनीति में दूसरा नीतीश कुमार पैदा होना मुमकिन नहीं.
गौरतलब है कि बुलो मंडल भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं और सम्राट चौधरी सरकार में ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इससे पहले भी वे नीतीश कुमार की तारीफ में इसी तरह के बयान दे चुके हैं. उनके इस ताजा बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और विपक्ष की तरफ से भी जल्द प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है.
Also Read: JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान
No comments yet. Be the first to comment!