AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक चलाने पर लगाम, पलामू में तत्काल बंद करने का निर्देश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

पलामू में दवा दुकानों के साथ क्लिनिक चलाने और डॉक्टर का बोर्ड लगाकर मरीजों को आकर्षित करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सिविल सर्जन ने जिले की सभी रिटेल दवा दुकानों को ऐसे क्लिनिक तत्काल बंद करने और डॉक्टरों के बोर्ड हटाने का निर्देश दिया है. उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित या रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

पलामू के सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से 23 नवंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी रिटेल दवा दुकान में चिकित्सक को बैठाकर क्लिनिक संचालित करना, मरीजों को चिकित्सा परामर्श देना या उपचार करना, बिना विधिवत नैदानिक स्थापना (Clinical Establishment) का निबंधन प्राप्त किए अवैध है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्वास्थ्य विभाग ने दवा दुकानों के बाहर डॉक्टर का बोर्ड, नेम प्लेट या ‘डॉक्टर उपलब्ध हैं’ जैसे विज्ञापन और साइनबोर्ड लगाने को भी नियम विरुद्ध बताया है. विभाग के मुताबिक, ऐसे कृत्य झारखंड नैदानिक स्थापना अधिनियम, 2012 और संबंधित नियमों के तहत दंडनीय हैं.

तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश

जिले में जिन प्रतिष्ठानों में रिटेल दवा दुकान के साथ क्लिनिक संचालित किया जा रहा है या दुकान के बाहर डॉक्टर का बोर्ड लगाया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से क्लिनिक संचालन बंद करने और बोर्ड हटाने का निर्देश दिया गया है. सिविल सर्जन ने सभी दवा दुकान संचालकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है.

आदेश में चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नैदानिक स्थापना अधिनियम और अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई में दवा दुकान का लाइसेंस निलंबित या रद्द करने के साथ दंडात्मक प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सिविल सर्जन ने इस सूचना को अत्यंत आवश्यक बताते हुए तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. यह आदेश पलामू जिले की सभी रिटेल दवा दुकानों के लिए जारी किया गया है.

Also Read: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र पर झारखंड के साथ आर्थिक भेदभाव का आरोप लगाया, कहा- हक की राशि दिलाने की पहल करें भाजपा नेता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More