AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 1977 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने पूंजीपतियों से लिए थे 113 करोड़ रुपये

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार, पूंजीपतियों से आर्थिक मदद लेने और राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए विदेशी एजेंसियों से धन प्राप्त करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार करते हुए, जिसमें वे केंद्र सरकार को अंबानी-अडानी और पूंजीपतियों की सरकार बताते रहे हैं, निशिकांत दुबे ने 1978 की एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) रिपोर्ट का हवाला दिया. उन्होंने दावा किया कि इस रिपोर्ट में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1977 के लोकसभा चुनाव के लिए पूंजीपतियों से 113 करोड़ रुपये मिलने का उल्लेख था.

 

निशिकांत दुबे ने कहा कि 23 नवंबर 1978 की एक समाचार रिपोर्ट में इस मामले का उल्लेख था और संसद में भी इस पर चर्चा हुई थी. उनके मुताबिक, यह रिपोर्ट इंटेलिजेंस ब्यूरो की थी. उन्होंने दावा किया कि उस समय प्रत्येक चुनाव प्रत्याशी को दो लाख रुपये और दो जीप चुनाव लड़ने के लिए दी गई थीं. दुबे ने यह भी कहा कि 1977 के 113 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत करीब 25 हजार करोड़ रुपये के बराबर होगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

बिड़ला समूह को सबसे ज्यादा फायदा मिलने का आरोप

 

भाजपा सांसद ने सरकार समिति और हजारी समिति की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि 1952 से 1977 के बीच उद्योगों को दिए गए लाइसेंस, परमिट और कोटे में बिड़ला समूह को सबसे ज्यादा लाभ मिला था. उन्होंने कहा कि स्कूटर, सीमेंट, बॉक्साइट और स्टील जैसे उद्योगों में लाइसेंस हासिल करने के लिए कमीशन देने की व्यवस्था थी.

 

दुबे ने आरोप लगाया कि डालमिया समूह और जमनालाल बजाज के परिवार को भी इसका लाभ मिला. उन्होंने दावा किया कि आयात-निर्यात लाइसेंस के बदले कॉरपोरेट घरानों से धन लिया जाता था. उन्होंने कोका-कोला और IBM जैसी विदेशी कंपनियों से भी कांग्रेस को आर्थिक मदद मिलने का आरोप लगाया.

 

निशिकांत दुबे ने अपने बयान में अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA का भी जिक्र किया. उन्होंने 1978 में भारत में अमेरिकी राजदूत रहे डेनियल पैट्रिक मोयनिहान की किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि राजनीतिक दलों को तोड़ने और उनके भीतर मतभेद पैदा करने के लिए CIA से धन लिया गया था.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

उन्होंने जनता पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के साथ-साथ परिवारों में भी फूट डालने की कोशिश हुई. दुबे ने गोयनका परिवार का उल्लेख करते हुए आरपी गोयनका और उनके भाइयों के बीच हुए अलगाव को भी इसी संदर्भ में जोड़ा.

 

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घूसखोरी से जुड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार मौजूदा सरकार पर पूंजीपतियों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन कांग्रेस के पुराने इतिहास पर भी सवाल उठाए जाने चाहिए.

 

कांग्रेस ने भी सांसद दुबे के आरोपों पर चुटकी ली है. जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजॉय कुमार ने कहा, 48 साल पुराने पन्ने पलटने की मेहनत के लिए बधाई, पर देश की जनता आज का हिसाब मांग रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

उन्होंने कहा, एयरपोर्ट, बंदरगाह और सरकारी संपत्तियां किसके ‘हाथ’ में जा रही हैं? 1978 की कटिंग निकालकर 2026 के सवालों से बचने की कला कोई आपसे सीखे दुबे जी.

 

Also Read:प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार को सिख समाज ने दिया आमंत्रण

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More