AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड के 3,044 युवाओं को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र; IIT मद्रास के साथ AI प्रशिक्षण का भी समझौता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

झारखंड के 3,044 युवक-युवतियों के लिए रोजगार की नई राह खुली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह सह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इन सभी युवाओं को प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है. अप्रैल 2026 से अक्टूबर 2026 के बीच राज्य के अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं को प्रशिक्षित कर उनका प्लेसमेंट कराया गया.

इस मौके पर युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने के लिए प्रेझा फाउंडेशन और आईआईटी मद्रास की पहल ‘प्रवर्तक-एआई फॉर ऑल’ के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया. इसके साथ ही प्रेझा फाउंडेशन और टीवीएस फाउंडेशन के बीच भी समझौता हुआ. सरकार का मानना है कि इन पहलों से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड के अधिक से अधिक युवाओं के हुनर को निखारकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है. इसके लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कई युवक-युवतियां आज राज्य के साथ-साथ देश और विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

अब सिर्फ डिग्री नहीं, हुनर भी जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है. पहले चार साल की इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कैंपस सिलेक्शन के जरिए युवाओं को नौकरी मिल जाती थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर पूरी दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल भी होना जरूरी है.

उन्होंने झारखंड के एचईसी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय इस संस्थान को देश की मदर फैक्ट्री कहा जाता था. इसके माध्यम से देश के कई बड़े औद्योगिक संस्थानों की स्थापना में मदद मिली. लेकिन समय के साथ तकनीक और जरूरतों में बदलाव हुआ. जो संस्थान समय के अनुरूप खुद को नहीं बदल पाए, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसलिए युवाओं को भी बदलती तकनीक के साथ आगे बढ़ना होगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसके पास हुनर और कौशल है, वह कभी कमजोर नहीं होगा. वह अपने दम पर रोजगार हासिल कर सकता है और अपने परिवार तथा समाज को भी आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है.

पुरुषों के लिए भी नर्सिंग और टेक्सटाइल में अवसर

मुख्यमंत्री ने रोजगार के क्षेत्र में महिला और पुरुष के बीच पारंपरिक भेदभाव को खत्म करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि पहले नर्सिंग को मुख्य रूप से महिलाओं का पेशा माना जाता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने पुरुषों को भी स्टाफ नर्स के रूप में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है. बड़े और छोटे अस्पतालों में पुरुष नर्सों की मांग और उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है.

इसी तरह टेक्सटाइल इंडस्ट्री में भी पुरुषों के लिए रोजगार के नए अवसर सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिला और पुरुष के काम के बीच पहले जैसा अंतर नहीं रह गया है. महिलाएं भी नाइट शिफ्ट और ओवरटाइम में काम कर रही हैं. ऐसे में युवाओं को पारंपरिक सोच से बाहर निकलकर नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

15 युवाओं को सरकारी खर्च पर मिलेगी पायलट ट्रेनिंग

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार 15 चयनित युवाओं को अपने खर्च पर कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण दिलाएगी. इसके साथ ही भविष्य में एयर होस्टेस प्रशिक्षण कोर्स को भी इस पहल से जोड़ने की योजना है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को ऐसे क्षेत्रों में भी अवसर मिलना चाहिए, जिनमें प्रवेश पाना अब तक उनके लिए मुश्किल रहा है. सरकार चाहती है कि झारखंड के युवा विमानन जैसे आधुनिक और तकनीकी क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाएं.

छात्रावासों में सरकार करेगी भोजन की व्यवस्था

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल तैयार कर रही है. इन विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जा रही है. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है.

उन्होंने बताया कि कल्याण विभाग के तहत संचालित आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार व्यवस्था करेगी. इसके लिए आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी.

खनन और औद्योगिक गतिविधियों से जोड़कर तैयार होगा प्रशिक्षण मॉडल

मुख्यमंत्री ने प्रेझा फाउंडेशन और राज्य के अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कौशल विकास का ऐसा मॉडल तैयार किया जाए, जिससे झारखंड में चल रही औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके.

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. यहां कई जिलों में कोयला और अन्य खनिजों का खनन, बिजली उत्पादन, स्टील उद्योग, गोल्ड माइनिंग और यूरेनियम माइनिंग जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं. इन क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि स्थानीय उद्योगों में उन्हें रोजगार मिल सके और बाहर से आने वाले कुशल कामगारों पर निर्भरता कम हो.

IIT मद्रास और टीवीएस फाउंडेशन के साथ समझौता

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रेझा फाउंडेशन और आईआईटी मद्रास के बीच ‘प्रवर्तक-एआई फॉर ऑल’ पहल को लेकर समझौता हुआ. इसके तहत युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा.

प्रेझा फाउंडेशन की ओर से कल्याण चक्रवर्ती और आईआईटी मद्रास की ओर से बाला मुरली शंकर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. वहीं प्रेझा फाउंडेशन और टीवीएस फाउंडेशन के बीच हुए दूसरे समझौते पर कल्याण चक्रवर्ती और कृष्ण कुमार प्रभु ने हस्ताक्षर किए.

दुबई और चेन्नई में काम कर रहे युवाओं से की बातचीत

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राज्य और देश-विदेश में नौकरी कर रहे झारखंड के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की. उन्होंने गुमला जिले के राजधन उरांव से बात की, जो दुबई में कार्यरत हैं. मुख्यमंत्री ने उनके कामकाज और अनुभवों की जानकारी ली.

इसके अलावा खूंटी जिले के तोरपा की अलका हेंब्रम से भी बातचीत की, जो तमिलनाडु के चेन्नई में काम कर रही हैं. मुख्यमंत्री ने विभिन्न कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया. प्रशिक्षण के बाद नौकरी और स्वरोजगार से जुड़े युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए.

मुख्यमंत्री ने युवाओं को आगे भी नए कौशल सीखने, रोजगार के अवसर तलाशने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, प्रेझा फाउंडेशन के निदेशक कल्याण चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवक-युवतियां मौजूद थे.

Also Read:हजारीबाग के डाटोखुर्द में गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस से मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के दो शूटरों को लगी गोली

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More