जोहार लाइव ब्यूरो
हजारीबाग जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बार फिर मुठभेड़ की घटना सामने आई है. घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में हजारीबाग पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई है. गोली लगने से दो अपराधी घायल हो गए हैं. दोनों घायल अपराधियों का संपर्क राहुल दुबे गैंग से है और दोनों शातिर शूटर बताया जा रहा है. घटना की पुष्टि हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने की है. एसपी अमन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लेने के लिए रवाना हुए है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डाटोखुर्द में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच आमना-सामना हुआ. जिसके बाद दोनों ओर से गोली चली है. इस दौरान गैंग के दो शूटरों को गोली लगी. हालांकि, मुठभेड़ किन परिस्थितियों में शुरू हुई और पुलिस की ओर से कितनी राउंड फायरिंग की गई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
No comments yet. Be the first to comment!