होटवार जेल में विचाराधीन कैदी से तीन बार यौन उत्पीड़न का आरोप, जेल अधीक्षक समेत 19 लोग FIR में नामजद
जोहार लाइव ब्यूरो राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार, मारपीट और जबरन नशीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता की शिकायत पर खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले में जेल के बंदियों के साथ जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और जेल अस्पताल के चिकित्साकर्मियों समेत कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित युवक एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में बिरसा … Read More