Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 16, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NHRC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) पहुंच गया है. आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए धनबाद के SSP को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. साथ ही, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) पेश करने को कहा है.

    यह शिकायत चंडी तिवारी ने की है. उनका आरोप है कि JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से आयोजित शांतिपूर्ण और संवैधानिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान उन्हें परेशान किया गया, मानसिक रूप से डराया गया और पुलिस ने अनुचित कार्रवाई की.

    कैमोफ्लाज पैंट पहनने पर रोके जाने का आरोप

    शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस ने उन्हें कैमोफ्लाज पैटर्न वाली पतलून पहनने के कारण रोका. उनका कहना है कि वे सशस्त्र बलों के सदस्य होने का दावा नहीं कर रहे थे, इसके बावजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के बाद रात करीब 12:30 बजे पुलिस के दो वाहन उनके घर पहुंचे. वहां परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई, जिससे परिवार के लोगों में डर और मानसिक परेशानी पैदा हुई.

    चंडी तिवारी ने अपने और अन्य छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने को लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है.

    NHRC ने मानवाधिकार उल्लंघन की आशंका जताई

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 7 अक्टूबर 2026 के पत्र के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े प्रतीत होते हैं. आयोग की पीठ ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले में संज्ञान लिया है. आयोग की पीठ की अध्यक्षता सदस्य प्रियंक कानूनगो ने की. इसके बाद आयोग की रजिस्ट्री को धनबाद के SSP को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया, ताकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा सके.

    कौन हैं चंडी तिवारी?

    चंडी तिवारी मूल रूप से धनबाद जिले के रहने वाले हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. वह रांची में रहकर पिछले सात वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. रिपोर्ट में उनकी आर्थिक कठिनाइयों का भी उल्लेख किया गया था. उनके परिवार से हर महीने चार हजार रुपये मिलते थे, जिससे उन्हें कमरे का किराया, भोजन और पढ़ाई का खर्च चलाना पड़ता था. बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए उन्हें दोस्तों से कर्ज लेना पड़ता था.

    चंडी तिवारी JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़ी हुई है. यह मंच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलनरत थी.

    दो सप्ताह में देनी होगी कार्रवाई रिपोर्ट

    NHRC ने निर्देश दिया है कि शिकायत पर उचित कार्रवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश की जाए. यह रिपोर्ट नोटिस मिलने के दो सप्ताह के भीतर भेजनी होगी. आयोग ने संबंधित रिपोर्ट की एक प्रति अपने निर्धारित ईमेल पते पर भी भेजने को कहा है.

    निर्देश के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों को आयोग के साथ आधिकारिक पत्राचार HRCNet पोर्टल के जरिए करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि ईमेल से भेजी गई रिपोर्ट या जवाब पर विचार नहीं किया जाएगा. ऑडियो-वीडियो सीडी और पेन ड्राइव जैसे साक्ष्य स्पीड पोस्ट या अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से भेजे जा सकते हैं.

    Also Read : Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    Action Taken Report Chandi Tiwari Dhanbad News Dhanbad SSP human rights violation Jharkhand news Jharkhand police JPSC JPSC JSSC Reform JPSC JSSC Reform Forum JSSC National Human Rights Commission NHRC NHRC Notice police action Priyank Kanoongo Student Protest student rights.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJohar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर
    Next Article पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026
    Latest Posts

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.