JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) पहुंच गया है. आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए धनबाद के SSP को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. साथ ही, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) पेश करने को कहा है. यह शिकायत चंडी तिवारी ने की है. उनका आरोप है कि JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से आयोजित शांतिपूर्ण और संवैधानिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान उन्हें परेशान किया गया, … Read More