AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

JTET-2026: एडमिट कार्ड की गलती से 20 हजार अभ्यर्थी परेशान, मंत्री चमरा लिंडा ने JAC को दिया त्वरित सुधार का निर्देश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

JTET-2026 के एडमिट कार्ड में Teacher Type की त्रुटि को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है. Language Teacher के स्थान पर Social Studies अंकित किए जाने से 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं. इस मामले को लेकर सोमवार को झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से उनके आवास पर मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि एडमिट कार्ड में गलत प्रविष्टि के कारण अभ्यर्थियों के बीच असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है. समय रहते त्रुटि में सुधार नहीं हुआ तो अभ्यर्थियों को भविष्य में अनावश्यक प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मामले पर मंत्री चमरा लिंडा ने तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने JAC अध्यक्ष एवं सचिव को इसकी जानकारी दी. साथ ही, ज्ञापन अग्रसारित करते हुए JAC सचिव को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

आधिकारिक नोटिस जारी करने की मांग

झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने JAC से मांग की है कि एडमिट कार्ड में हुई त्रुटि को लेकर जल्द आधिकारिक नोटिस जारी किया जाए और सुधार की प्रक्रिया स्पष्ट की जाए. इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने, अनावश्यक आवेदन करने और दूसरी प्रशासनिक परेशानियों से बचाया जा सकेगा. संघ का कहना है कि समय रहते आधिकारिक सूचना जारी होने से हजारों अभ्यर्थियों का भ्रम दूर होगा.

प्रतिनिधिमंडल में शुभम कुमार, गोनू मछुआ सहित दर्जनों JTET अभ्यर्थी शामिल थे. झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने अभ्यर्थियों की समस्या पर त्वरित पहल और सहयोग के लिए मंत्री चमरा लिंडा के प्रति आभार जताया. संघ ने कहा कि अभ्यर्थियों के हक और न्याय के लिए उसका संघर्ष जारी रहेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read:अकवान तूफान से प्रभावित किसानों का एक भी बीमा दावा लंबित न रहे : शिल्पी नेहा तिर्की

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More