Giraftar

रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो रामगढ़ जिले के मांडू थाना कांड संख्या 13/18 में जमीन मुआवजा भुगतान में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला एनएच-33 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजा भुगतान से जुड़ा है. मांडू थाना में दर्ज प्राथमिकी में तत्कालीन सहायक, प्रधान सहायक, अमीन, कानूनगो समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी राशि के दुरुपयोग से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. प्राथमिकी 18 सितंबर 2018 को दर्ज की गई थी. 1.92 एकड़ जमीन के मुआवजा भुगतान में गड़बड़ी का आरोप मामला वर्ष 2018 … Read More

स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

जोहार लाइव ब्यूरो रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से अपहृत चार वर्षीय नाबालिग मामले में रांची पुलिस का एक्शन ने बच्चे को बिकने से बचा लिया है. रांची पुलिस की टीम ने साहिबगंज पुलिस की मदद से नाबालिग को तीन पहाड़ के इलाके से सुरक्षित रेस्क्यू किया है. बच्चे को सकुशल बरामद करने के बाद रांची पुलिस की टीम को यह भी पता चला कि यह गिरोह बच्चे को अपहृत करने के बाद पैसों के लिए बेच देते है. इसके बाद बच्चे खरीदने वाला गिरोह उस बच्चे को मोबाइल चोरी समेत अन्य जुर्म की दुनिया मे धकेल देते है. यह … Read More

coal india

कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

जोहार लाइव ब्यूरो एक तरफ पूरे देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है. इस त्यौहारी मौसम में बाजार में रौनक लौटने का इंतजार सभी कर रहे हैं. बाजार को भी कोयला कर्मियों और कारोबारियों को कोल इंडिया के सालाना परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड (PLR) का इंतजार है. पिछले एक दशक में यह बोनस करीब दोगुना हो चुका है. 2015-16 में जहां कोयला कर्मियों को 54,000 रुपये बोनस मिला था, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर 1.03 लाख रुपये हो गया. कोयला उत्पादक जिलों धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, रांची सहित अन्य में त्योहारों के दौरान मिलने वाला यह बोनस अतिरिक्त खर्च … Read More

Drugs

जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

किसलय शानू झारखंड में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपियों की अब पुलिस निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है. पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने ऐसे आरोपियों के खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत कार्रवाई की संभावनाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत राज्य के अलग-अलग जेलों से जमानत पर बाहर निकले मादक पदार्थ तस्करी के मामलों के आरोपियों का सत्यापन कराया जाएगा. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय स्तर से मिले निर्देश के बाद राज्यभर में ऐसे आरोपियों की जानकारी जुटाने और उनके वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करने … Read More

जिला प्रशासन

रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

जोहार लाइव ब्यूरो 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में प्रशासन, पुलिस और जेएससीए के अधिकारियों ने मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की एंट्री और स्टेडियम के आसपास भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की. प्रशासन ने स्पष्ट किया है … Read More

झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

झारखंड पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से राज्यभर में खोए और गुम हुए 1,114 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए हैं. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार, 25 सितंबर को सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर ये फोन उनके धारकों को सौंपे गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. कोडरमा में सबसे ज्यादा 177 मोबाइल लौटाए गए जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, कोडरमा में सबसे ज्यादा 177 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए. इसके बाद गिरिडीह में 105, सरायकेला में 103 और पलामू में 97 मोबाइल वापस किए … Read More

गोली

पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

जोहार लाइव ब्यूरो जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह सैप सूबेदार बुचुन पाल की गोली लगने से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया गया कि बुचुन पाल डागरा पुलिस पिकेट में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर पिकेट में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां बुचुन पाल मृत मिले. घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे … Read More

खूंटी पुलिस

झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो खूंटी पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 19 मोटरसाइकिलें, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, दो मास्टर चाबी और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को एसपी खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र में अंतरजिला बाइक चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री के लिए जमा हुए हैं. गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम … Read More

झारखंड पुलिस एसोसिएशन

जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

JLKM विधायक जयराम महतो की ओर से झारखंड पुलिस एसोसिएशन पर लगाए गए आरोपों के बाद एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाबी कार्रवाई कि है. प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि जयराम महतो ने जो वीडियो जारी किया है, उसी में उनके व्यवहार और दिए गए बयानों को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाती है. राहुल मुर्मू ने बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/2026 का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद एसपी को पत्र भेजा है. एसोसिएशन ने जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों … Read More

police

झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड पुलिस की ओर से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है. रांची, चतरा, सिमडेगा और खूंटी पुलिस ने संयुक्त रूप से 310 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे. पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, CEIR Portal और विशेष टीमों की मदद से अलग-अलग राज्यों और जिलों से इन मोबाइल फोन को बरामद किया. रांची में 111 मोबाइल फोन बरामद रांची पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत 111 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए. वरीय पुलिस … Read More