जयराम महतो

FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि 22 अगस्त की रात फोन पर बातचीत के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी. इस मामले में विधायक के अलावा 10 अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 50 अज्ञात लोगों को भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है. जयराम महतो ने दी सफाई एफआईआर दर्ज होने के बाद जयराम महतो ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि थाने में सिर्फ … Read More

DGP

झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है. पुलिस सुधार से जुड़े वर्ष 1996 के चर्चित प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ मामले की सुनवाई के दौरान 18 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति से संबंधित कागजात पर संज्ञान लिया. अदालत ने इस मामले से जुड़े पेपरबुक की एक प्रति एमिकस क्यूरी को सौंपे जाने की जानकारी अपने आदेश में दर्ज की है, ताकि वे इस संबंध में अपना नोट अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर सकें. DGP नियुक्ति के मुद्दे पर क्या हुआ? … Read More

जयराम महतो

जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

धनबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि 22 अगस्त की रात फोन पर बातचीत के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी से गाली-गलौज की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी. इस मामले में विधायक के अलावा 10 अन्य लोगों को नामजद किया गया है. 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. विधायक और थाना प्रभारी की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल मामले के बीच जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो … Read More

जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

रांची : झारखंड में जेपीएससी प्रकरण में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है. सीआईडी की विंग हर दिन एक नए गिरोह की तलाश में जुटी है. सीआईडी ने अब तक तीन बार पूर्व चैयरमेन एल. ख्यांगते से पूछताछ की, जिसके बाद सोमवार की सुबह झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में छापेमारी शुरु की. इस दौरान सीआईडी की टीम बिचौलिया और टीडीपीएल कंपनी के कर्मचारियों की तलाश कर रही है. सूत्रों की मानें, तो सीआईडी की टीम झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि, अभी … Read More

रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

जामताड़ा : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. यह एनकाउंटर जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के कुसोई मोड़ के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान कैदी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था. पुलिस का दावा है कि इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और एक जवान का हथियार छीन लिया. इसके बाद पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ … Read More

घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

Khunti :  खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के तांबा जंगल के पास 15 जून को मिले राधेश्याम साहु के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40 वर्ष), संदीप मांझी (26 वर्ष) और रविन्द्र मांझी (18 वर्ष) शामिल हैं। सभी खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र की रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने राधेश्याम साहु की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने … Read More

खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

Khunti : खूंटी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए ‘मिशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार तकनीकी जांच और कार्रवाई की गई। इस अभियान का मकसद लोगों के खोए मोबाइल को जल्द से जल्द ढूंढकर उन्हें वापस दिलाना था। जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। तकनीकी अनुसंधान और लगातार निगरानी के जरिए पुलिस ने अलग-अलग इलाकों … Read More

IAS छवि रंजन ने संभाली खेल निदेशक की कमान, झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

Ranchi : सीनियर आईएएस अधिकारी छवि रंजन ने मंगलवार को झारखंड के खेल निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में खेल गतिविधियों, खिलाड़ियों की सुविधाओं और चल रही योजनाओं की जानकारी ली। उनके कार्यभार संभालने के बाद खेल विभाग में नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण करने के दौरान खेल विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें विभाग की वर्तमान स्थिति, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अकादमियों और राज्य में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से … Read More

‘जान है तो जहान है’ : सरायकेला पुलिस ने हेलमेट बांटकर चलाया जागरूकता अभियान

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोका गया और उन्हें हेलमेट पहनने की अहमियत समझाई गई। पुलिस ने सिर्फ चालान काटने के बजाय लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया और कई बाइक सवारों को हेलमेट भी बांटे।अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों की जांच की। जो लोग बिना हेलमेट के मिले, उन्हें रोककर समझाया गया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए जरूरी है। पुलिस अधिकारियों ने … Read More

लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में सोमवार अहले सुबह एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे ने अपने ही पिता, पत्नी और मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में पिता और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र उरांव (60) और सुजाता उरांव (27) के रूप में हुई है। वहीं हमले में घायल तीन वर्षीय रियांशी का इलाज चल रहा … Read More