रांची : झारखंड में जेपीएससी प्रकरण में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है. सीआईडी की विंग हर दिन एक नए गिरोह की तलाश में जुटी है. सीआईडी ने अब तक तीन बार पूर्व चैयरमेन एल. ख्यांगते से पूछताछ की, जिसके बाद सोमवार की सुबह झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में छापेमारी शुरु की. इस दौरान सीआईडी की टीम बिचौलिया और टीडीपीएल कंपनी के कर्मचारियों की तलाश कर रही है. सूत्रों की मानें, तो सीआईडी की टीम झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि, अभी तक इस कार्रवाई में सीआईडी को कोई खास उपलब्धि नहीं मिली है. फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई जारी है.
बीते देर रात सीआईडी की टीम पहुंची थी रवि के घर पर
जानकारी के अनुसार सीआईडी की टीम रविवार की देर रात रवि कुमार की खोज में उसके घर पहुंची थी. सीआईडी ने जिस वक्त रवि के घर पर दस्तक दी, उस वक्त रवि की पत्नी घर में अकेले थी. सीआईडी की टीम महिला को अकेले देख वापस लौट गई थी. लेकिन, जब सीआईडी की टीम दूसरे दिन सुबह पहुंची तो रवि की पत्नी भी घर से फरार थी. वहीं, रवि के घर में ताला लटका मिला. इसके बाद रवि के घर से सीआईडी की टीम वापस लौट गई.
सोमवार को एल. ख्यांगते चौथी बार पहुंचे सीआईडी ऑफिस
पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते लगातार चौथे दिन भी पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे है. सीआईडी की टीम उनसे कई अहम बिंदुओं पर लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं, पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार इस प्रकरण का मास्टरमाइंड कौन है. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई नए तथ्यों की जानकारी सामने आ रही है, जिनके आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. पूर्व चैयरमेन एल ख्यांग्ते से सीआईडी तीन बार पूछताछ कर चुकी है और इस दौरान कई खुलासे हुए
Also Read : सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

