रांची/गिरिडीह : गिरिडीह जिला के धनवार थाना अंतर्गत यूको बैंक में दिनदहाड़े डकैतों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. घटना गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे की है. हथियाबंद डकैतों ने बैंक कर्मचारियों को पहले बंधक बनाया, फिर बैंक से नकद व जेवरात लूट कर फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद धनवाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.
गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार को मामले की जानकारीदी गई है. गिरिडीह एसपी के आदेश पर जिला के सीमावर्ती इलाके को सील कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. हालांकि, अपराधियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है. ना ही लूटे हुए पैसों व जेवरात का आंकलन.


