Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 17, 2026Updated:June 17, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti :  खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के तांबा जंगल के पास 15 जून को मिले राधेश्याम साहु के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40 वर्ष), संदीप मांझी (26 वर्ष) और रविन्द्र मांझी (18 वर्ष) शामिल हैं। सभी खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र की रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने राधेश्याम साहु की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था। 15 जून को रनिया थाना क्षेत्र के तांबा जंगल के समीप राधेश्याम साहु का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रनिया थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना के खुलासे के लिए खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान कर उनके घरों पर छापेमारी की।

    पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध

    एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राधेश्याम साहु को उसके घर के पास डंडे से हमला कर घायल किया था। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मृतक की ही स्कूटी पर ले जाकर तांबा जंगल के पास फेंक दिया। पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को पत्थर से कुचल दिया गया तथा स्कूटी को इस तरह रखा गया कि मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो।

    तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

    पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी के मोबाइल फोन से घटना के दिन का वीडियो एवं फोटो भी प्राप्त हुआ है। घटना के समय पहने गए चप्पलों को भी जब्त किया गया है।

    छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

    छापेमारी अभियान में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मोहन कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार, एसआई कुलदीप रोशन बारी, अशोक कुमार महतो तथा रनिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    accused arrested arrested accused Breaking news Crime news crime update criminal arrest Criminal Case district news Enforcement Action illegal activities Investigation Update jharkhand crime news Jharkhand news Jharkhand police Khunti Crime Khunti News latest crime news law and order Local News police action police investigation Police raid police success public safety Ranchi division news Runia Police rural crime security operation Seized Items
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा
    Next Article डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.