Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments4 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से अपहृत चार वर्षीय नाबालिग मामले में रांची पुलिस का एक्शन ने बच्चे को बिकने से बचा लिया है. रांची पुलिस की टीम ने साहिबगंज पुलिस की मदद से नाबालिग को तीन पहाड़ के इलाके से सुरक्षित रेस्क्यू किया है. बच्चे को सकुशल बरामद करने के बाद रांची पुलिस की टीम को यह भी पता चला कि यह गिरोह बच्चे को अपहृत करने के बाद पैसों के लिए बेच देते है. इसके बाद बच्चे खरीदने वाला गिरोह उस बच्चे को मोबाइल चोरी समेत अन्य जुर्म की दुनिया मे धकेल देते है. यह गिरोह हमेशा अपहृत हुए बच्चे को उसके राज्य से हटाकर किसी दूर अन्य राज्य में बच्चे से जुर्म करवाते है, ताकि उसका पहचान भी गुम हो जाता है.

    पुलिस के अनुसार, अपहरण के पीछे महज बच्चे को अगवा करना नहीं, बल्कि उसे मोटी रकम में बेचने और आगे चलकर मोबाइल चोरी जैसे अपराधों की ट्रेनिंग देने की कथित साजिश थी. इस खुलासे ने मामले को सामान्य अपहरण से आगे एक सुनियोजित आपराधिक नेटवर्क की ओर संकेत करने वाला बना दिया है. इसकी पुष्टि रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने की. उन्होंने कहा कि नाबालिग अपनी मां के साथ स्टेशन के बाहर मौजूद था. इसी दौरान मां के कुछ देर के लिए हटते ही आरोपियों ने कथित रूप से बच्चे को वहां से अपहृत कर लिया था.

    जीआरपी और आरपीएफ एक दूसरे पर फेंकने लगे मामला

    पुलिस के अनुसार बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की माँ जीआरपी और आरपीएफ के पास भागती रही. लेकिन फिर जब पीड़िता चुटिया थाना पहुंची तो मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल रांची पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी तथा अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया.

    जांच के दौरान पुलिस को बच्चे को साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके में ले जाए जाने की जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बच्चे को बेचने तथा उसे मोबाइल चोरी के लिए प्रशिक्षित करने की योजना सामने आई है. हालांकि, इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और बच्चे को किसे सौंपने की तैयारी थी, इसकी जांच अभी जारी है.

    पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ा कार्रवाई करते

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू नोनिया (25), पिता राजू नोनिया, निवासी बाबूपुर, थाना तीनपहाड़; कयूम अंसारी (18), पिता इशराफिल अंसारी, निवासी नया टोला पाकुड़, थाना हाटपाड़ा; बिट्टू कुमार सिंह (20), पिता स्व. राम प्रताप सिंह, निवासी बाबूपाड़ा, थाना तीनपहाड़; तस्वीर शेख (45), पिता स्व. अजीम शेख, निवासी तीनपहाड़ नीचे टोला, थाना तीनपहाड़; और जमेदार शेख (41), पिता सातार शेख, निवासी नया बाजार राजमहल, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।

    अपहरण के पीछे बच्चों को अपराध में धकेलने का आरोप

    मामले का सबसे गंभीर पहलू पुलिस द्वारा सामने लाई गई कथित योजना है. पुलिस के अनुसार, बच्चे को आर्थिक लाभ के लिए बेचने के साथ-साथ उसे मोबाइल चोरी जैसे अपराधों में इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई थी. यदि जांच में यह बात पुष्ट होती है, तो मामला केवल फिरौती या अवैध रूप से बच्चे को बेचने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नाबालिग को अपराध की दुनिया में धकेलने की कोशिश का भी गंभीर मामला बनेगा. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने बच्चे को कहां रखने की योजना बनाई थी, उसके खरीदार कौन थे और इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोगों की क्या भूमिका थी. साथ ही, आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके बीच संपर्कों की भी जांच की जा रही है.

    परिवार ने ली राहत की सांस और पुलिस को किया धन्यवाद

    4 वर्षीय नाबालिग की बरामदगी के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है. परिवार के लोगों ने रांची पुलिस को धन्यवाद दिया है. वहीं, इस घटना ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास छोटे बच्चों की सुरक्षा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पुलिस की आगे की जांच से ही यह स्पष्ट होगा कि अपहरण की साजिश की जड़ें कितनी गहरी थीं और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका थी या नहीं.

    Also Read : JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    Child Abduction child kidnapping child rescue crime in Jharkhand Crime news Jharkhand crime Jharkhand news Jharkhand police Kidnapped Child Recovered kidnapping case police action Railway Station Crime Ranchi crime ranchi news Ranchi Railway Station Sahibganj news Tinpahar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका
    Next Article झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.