झारखंड : मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक चलाने पर लगाम, पलामू में तत्काल बंद करने का निर्देश
जोहार लाइव ब्यूरो पलामू में दवा दुकानों के साथ क्लिनिक चलाने और डॉक्टर का बोर्ड लगाकर मरीजों को आकर्षित करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सिविल सर्जन ने जिले की सभी रिटेल दवा दुकानों को ऐसे क्लिनिक तत्काल बंद करने और डॉक्टरों के बोर्ड हटाने का निर्देश दिया है. उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित या रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. पलामू के सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से 23 नवंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी रिटेल दवा दुकान में चिकित्सक को बैठाकर … Read More