AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : कांग्रेस ने AICC सचिव भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को दी 25 जिलों की जिम्मेदारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारी तय की है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू ने AICC सचिव भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को राज्य के 25 जिला कांग्रेस इकाइयों की जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों सचिवों को जिलों के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों और अग्रिम संगठनों की निगरानी एवं समन्वय का दायित्व भी दिया गया है. यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने इसकी जानकारी दी. जारी अधिसूचना के अनुसार, भूपेंद्र मरावी को 13 और अवनीश काजला को 12 जिला कांग्रेस इकाइयों का प्रभार दिया गया है. इसके तहत राज्य के पांचों प्रमंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी दोनों सचिवों के बीच बांटी गई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भूपेंद्र मरावी को 13 जिला इकाइयों का प्रभार

AICC सचिव भूपेंद्र मरावी को संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर और जामताड़ा की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची महानगर, रांची ग्रामीण, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा तथा पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले का प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है.

जिलों के अलावा उन्हें प्रदेश कांग्रेस के एससी विभाग, ओबीसी विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, महिला कांग्रेस और मछुआ कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग, संपत्ति एवं परिसंपत्ति, मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग तथा कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की निगरानी और समन्वय का दायित्व भी उनके पास रहेगा.

अवनीश काजला को 12 जिला इकाइयों की जिम्मेदारी

AICC सचिव अवनीश काजला को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आठ जिलों गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद महानगर, धनबाद ग्रामीण और बोकारो का प्रभार दिया गया है. इसके अलावा कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम महानगर, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा पलामू प्रमंडल के पलामू और गढ़वा जिले की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विभागीय और संगठनात्मक स्तर पर उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस (IYC), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), आदिवासी कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), किसान कांग्रेस, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) और जवाहर बाल मंच की गतिविधियों की निगरानी एवं समन्वय का दायित्व दिया गया है.

संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की करेंगे निगरानी

अधिसूचना के अनुसार, दोनों AICC सचिवों को अपने-अपने आवंटित जिलों और विभागों में संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित निगरानी करनी होगी. इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन और पार्टी के निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करनी होगी. इस पूरी प्रक्रिया में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है.

पार्टी की इस संगठनात्मक पहल के तहत जिला कांग्रेस इकाइयों, अग्रिम संगठनों और विभिन्न विभागों के कामकाज को अलग-अलग जिम्मेदारियों के माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था की गई है. कांग्रेस का उद्देश्य राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read:प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र पर झारखंड के साथ आर्थिक भेदभाव का आरोप लगाया, कहा- हक की राशि दिलाने की पहल करें भाजपा नेता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More