झारखंड : कांग्रेस ने AICC सचिव भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को दी 25 जिलों की जिम्मेदारी
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारी तय की है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू ने AICC सचिव भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को राज्य के 25 जिला कांग्रेस इकाइयों की जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों सचिवों को जिलों के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों और अग्रिम संगठनों की निगरानी एवं समन्वय का दायित्व भी दिया गया है. यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश … Read More