Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 21, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : पटना के जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड)) दफ्तर में पार्टी की राज्य परिषद की बैठक चल रही है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को एक बार फिर जिम्मेदारी दिए जाने पर भी मुहर लग सकती है। बैठक में कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी बैठक में पहुंचे। उनकी मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हो रही है।

    3 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक, नीतीश कुमार होंगे शामिल

    दोपहर 3 बजे जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है, जिसमें नीतीश कुमार खुद शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम राजनीतिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के फैसले को इस बैठक में औपचारिक मंजूरी दी जा सकती है।

    निशांत कुमार के संबोधन पर सबकी नजर

    राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद निशांत कुमार पहली बार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता देखी जा रही है। वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने पहले ही निशांत को भविष्य का नेता बताया है, जिससे राजनीतिक संकेत और तेज हो गए हैं।
    मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह भी बैठक में पहुंचे। वे अपनी डिफेंडर कार से पार्टी कार्यालय आए और मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि “अंदर जाएंगे तब बताएंगे क्या हुआ।” जेडीयू कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। माहौल पूरी तरह राजनीतिक हलचल से भरा हुआ है।

    कई अहम फैसलों की संभावना

    दोपहर बाद होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इसमें कई बड़े राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिल सकती है। साथ ही पार्टी में इस बात की भी चर्चा है कि निशांत कुमार को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    Also Read : खूंटी : पुलिस के साथ मु’ठभेड़ में नक्सली श्रवण दास घायल, अस्पताल में भर्ती

    Bihar Bihar news Bihar Politics Jdu JDU Executive Meeting Leadership Transition Nishant Kumar Nitish kumar patna Political Succession political updates
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : तीन महीनों में 13,000+ मामले दर्ज, ह’त्या-लूट के आंकड़े चौंकाने वाले
    Next Article फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.