Khunti : खूंटी जिले के कर्रा-लोदमा इलाके में बीते दिनों आगजनी, लेवी के लिए फायरिंग मामले में गिरफ्तार पीएलएफआई सदस्य श्रवण दास के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस घटना में नक्सली श्रवण दास घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की सुबह करीब 4. 30 बजे की है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ऋषव गर्ग घटनास्थल की ओर रवाना हुए है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर एफएसएल की टीम जांच कर रही है।


जरियागढ़ थाना प्रभारी का पिस्टल छीन किया फायरिंग
जानकारी के अनुसार तोरपा थाना में दर्ज एक मामले में खूंटी एसपी को मिली गुप्त सूचना पर श्रवण दास समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में एक जगह पर बड़े पैमाने पर हथियार छिपाने की बात को स्वीकार की। इसके बाद तोरपा, जरियागढ़ समेत अन्य थाना की पुलिस टीम ने संभावित जगह पर छापेमारी कर हथियार भी बरामद किया। फिर वापस लौटने के दौरान जंगल इलाके में नक्सली श्रवण दास ने जरियागढ़ थाना प्रभारी का पिस्टल छीनकर जंगल की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी भी जवाबी फायरिंग की और श्रवण दास को गोली लगी है।
Also Read : नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

