Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    पटना : जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है. इसके साथ ही पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

    जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से 24 अक्टूबर को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अनंत सिंह लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे. उन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है.

    आदेश के अनुसार, हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ काम किया और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया. इन गतिविधियों को पार्टी विरोधी मानते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

    वहीं, पूर्व विधायक नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में रद्द कर दी गई है. उन्हें भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है.

    जदयू ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की है. हालांकि, सदस्यता समाप्त करने पर अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष को लेना होगा.

    साल 2015 से चली आ रही है अनंत सिंह और नीरज कुमार की अदावत

    अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच राजनीतिक टकराव पुराना है. वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने मोकामा सीट से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया था, जबकि अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे. उस चुनाव में अनंत सिंह ने नीरज कुमार को हराया था. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक विरोध लगातार सामने आता रहा.

    वर्ष 2019 में अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा स्थित आवास से एके-47 राइफल, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले ने दोनों के बीच विवाद को और बढ़ाया. अनंत सिंह ने इस मामले में नीरज कुमार पर उन्हें फंसाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था. नीरज कुमार ने इन आरोपों को खारिज किया था. जून 2022 में विशेष अदालत ने अनंत सिंह को इस मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि, अगस्त 2024 में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया.

    विधान परिषद चुनाव में खुलकर आमने-सामने आए दोनों नेता

    ताजा विवाद पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर शुरू हुआ. जदयू ने अपने मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया, जबकि अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार भी किया. दोनों नेताओं के बीच चुनाव प्रचार के दौरान बयानबाजी तेज हो गई.

    पार्टी नेतृत्व की ओर से विवाद सुलझाने की कोशिशों के बावजूद मतभेद दूर नहीं हुए. आखिरकार 24 अक्टूबर को जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की.

    Also Read : मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    Anant Sigh Bihar Mokama Mokama MLA
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?
    Next Article ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.