Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिसंबर में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आसनसोल रेल मंडल के खाना-आसनसोल रेलखंड पर अंडाल में फुट ओवरब्रिज के निर्माण और दुर्गापुर में आर्च ब्रिज संख्या 396ए को हटाने के लिए 23 दिसंबर को मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ के मार्ग में बदलाव किया है.

    रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हावड़ा-पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस (12023/12024) और हावड़ा-सियालदह-हावड़ा एक्सप्रेस (22321/22322) 23 दिसंबर को रद्द रहेंगी. वहीं, हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (22387) 23 दिसंबर और धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (22388) 22 दिसंबर को नहीं चलेगी.

    इसके अलावा, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11447) 21 दिसंबर और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448) 23 दिसंबर को रद्द रहेगी. कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) का परिचालन 19 और 23 दिसंबर को, जबकि जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) का परिचालन 21 और 25 दिसंबर को नहीं होगा.

    रेलवे के मुताबिक, मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 24 दिसंबर, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 और 23 दिसंबर तथा कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 और 24 दिसंबर को रद्द रहेंगी.

    पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव

    मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा. हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12381) 23 दिसंबर और नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (12382) 22 दिसंबर को धनबाद के बजाय खाना-सैंथिया-रामपुरहाट-भागलपुर-किऊल-गया मार्ग से चलेंगी.

    वहीं, बर्द्धमान-बोकारो ईएमयू (63519/63520) का परिचालन आसनसोल तक ही सीमित रहेगा. ट्रेन आसनसोल से ही वापस लौट जाएगी.

    रेलवे के इस निर्णय से दिसंबर में इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की जरूरत होगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी रेलवे से अवश्य प्राप्त कर लें.

    Also Read : झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    december-train-cancellations-diversions-indian-railways-2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी
    Next Article 11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.