Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट चौधरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार सरकार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी में है. मोतिहारी में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अब बिहार के छात्रों को JEE और NEET की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों, खासकर कोटा, जाने की जरूरत कम होगी. इसके लिए पूरे राज्य में 700 सेंटर खोले जाएंगे, जहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी.

    मोतिहारी में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े. इसके लिए राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

    बिहार में ही मिलेगी JEE-NEET की तैयारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार के लाखों छात्र JEE और NEET की तैयारी के लिए कोटा जाते थे. उनका कहना था कि कोटा में पढ़ाने वाले कई शिक्षक भी बिहार से ही आते हैं. ऐसे में सरकार ने तय किया है कि बिहार में ही छात्रों को अच्छी तैयारी का मौका दिया जाए.

    मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस दिशा में काम शुरू हो चुका है. मॉडल स्कूलों में JEE और NEET की तैयारी की व्यवस्था भी शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर है. उन्होंने लोगों से मॉडल स्कूलों का दौरा कर वहां की व्यवस्था देखने की भी अपील की.

    2030 से पहले 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

    रोजगार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा लक्ष्य बताया. उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार के अवसर देने का वादा किया था. 

    सम्राट चौधरी के मुताबिक, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले जब इस लक्ष्य की समीक्षा की गई तो सरकार के अनुसार करीब 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जा चुका था. अब सरकार ने इससे भी बड़ा लक्ष्य तय किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2030 से पहले 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.

    सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में शिक्षा, रोजगार, सड़क और एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है. सरकार का फोकस यह है कि राज्य के युवाओं को पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े. उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में इसका असर जमीन पर दिखाई देगा. 

    Also Read : ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    1 crore jobs 700 Coaching Centres Bihar Development Bihar Education bihar government Bihar jobs Bihar Latest News Bihar news Bihar Students Competitive Exams Education news Employment in Bihar Employment News Government Jobs JEE NEET Coaching JEE Preparation Kota Coaching motihari news NEET Preparation Samrat Chaudhary
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे
    Next Article झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.