Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 1, 2026Updated:October 1, 2026No Comments7 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Sharda Sinha
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान  चौधरी 

    छठ के घाट पर जब शारदा सिन्हा की आवाज गूंजती है, तो लगता है जैसे कोई अपना ही लोकगीत सुना रहा हो. उनकी आवाज में बिहार की मिट्टी, लोक परंपरा और छठ की आस्था बसती थी. आज 1 अक्टूबर को उनकी जयंती पर जब हाल ही में आई फिल्म ‘Vvaan’ में उनका छठ गीत फिर सुनाई दे रहा है, तो उनकी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं.

    लेकिन शारदा सिन्हा की कहानी में रांची का एक ऐसा रिश्ता भी है, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. बिहार की इस मशहूर लोकगायिका का जन्म रांची जिले के मांडर स्थित मिशन नर्सिंग होम में हुआ था. उनके पिता उस समय रांची में एजुकेशन इंस्पेक्टर थे और परिवार रांची कचहरी स्थित डीएसी कार्यालय के पास रहता था. दिलचस्प बात यह है कि शारदा सिन्हा का नाम तब ‘विजया’ था.

    इस रांची कनेक्शन का खुलासा खुद शारदा सिन्हा ने किया था. खलारी में एक कार्यक्रम के दौरान उनसे हुई बातचीत और इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन की ये बातें साझा की थीं. यह इंटरव्यू 8 दिसंबर 1991 को ‘प्रभात खबर’ की रविवारीय पत्रिका में प्रकाशित हुआ था.
    आज उनकी जयंती पर उनकी आवाज को याद करते हुए यह जानना भी दिलचस्प है कि बिहार की लोकगायिकी की जिस आवाज ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई, उसकी शुरुआती कहानी रांची से भी जुड़ी हुई है.

    ‘मेरा जन्म मांडर में हुआ था… मेरा नाम विजया था’

    शारदा सिन्हा के जीवन की आधिकारिक और सार्वजनिक जीवनी में उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव से बताया जाता है. उनके पैतृक गांव में आज भी उनके बचपन और परिवार से जुड़ी स्मृतियां मौजूद हैं. लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दूसरा महत्वपूर्ण संदर्भ भी सामने आता है.

    शारदा सिन्हा ने खुद एक बातचीत में बताया था कि उनका जन्म झारखंड के रांची जिले के मांडर स्थित एक मिशन अस्पताल में हुआ था. उस समय उनके पिता शिक्षा विभाग में अधिकारी थे. उन्होंने यह भी बताया था कि बचपन में उनका नाम विजया था. यही वह बात है, जिसे पत्रकार मुक्ति नाथ गिरी आज भी बेहद भावुक होकर याद करते हैं.

    Sharda Sinha

    गिरी बताते हैं कि शारदा सिन्हा के पिता उस समय रांची में एजुकेशन इंस्पेक्टर थे. उनका परिवार रांची कचहरी स्थित डीएसी कार्यालय के पास रहता था. यानी रांची सिर्फ उनके पिता की पोस्टिंग की जगह नहीं थी, बल्कि उनके शुरुआती जीवन की स्मृतियों का भी एक हिस्सा थी. और इस कहानी को सिर्फ किसी सुनी-सुनाई बात के तौर पर नहीं देखा जा सकता. क्योंकि इसे खुद शारदा सिन्हा ने एक बातचीत में साझा किया था.

    1991… खलारी में हुई वह मुलाकात

    साल था 1991. खलारी में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार मुक्ति नाथ गिरी ने शारदा सिन्हा का इंटरव्यू किया. बातचीत सामान्य सवाल-जवाब से कहीं आगे चली गई. सामने बैठी गायिका सिर्फ अपने संगीत की कहानी नहीं बता रही थीं, बल्कि अपने बचपन, परिवार और जीवन के उन हिस्सों को भी याद कर रही थीं, जो शायद मंच की चमक से दूर रह गए थे. गिरी ने उस बातचीत को शब्दों में दर्ज किया.

    फिर 8 दिसंबर 1991 को प्रभात खबर की रविवारीय पत्रिका में वह इंटरव्यू प्रकाशित हुआ. यह वह दौर था जब आज की तरह मोबाइल कैमरे, सोशल मीडिया और डिजिटल आर्काइव नहीं थे. किसी कलाकार से हुई बातचीत को बचाए रखने का सबसे भरोसेमंद तरीका अखबार के पन्ने ही हुआ करते थे.

    शारदा सिन्हा को उस इंटरव्यू की प्रकाशित प्रतिलिपि मिली. उन्होंने उसे पढ़ा. और फिर पत्र लिखकर उसकी सराहना भी की. यह छोटी-सी बात आज बहुत बड़ी स्मृति बन चुकी है. क्योंकि वह सिर्फ एक इंटरव्यू की तारीफ नहीं थी. वह एक कलाकार का अपने बारे में लिखे गए शब्दों को स्वीकार करना था. एक पत्रकार के लिए इससे बड़ी उपलब्धि शायद यही होती है कि उसकी लिखी हुई बात उस व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके जीवन को उसने दर्ज किया है.

    ‘विजया’ से ‘शारदा’ बनने तक

    शारदा सिन्हा की पहचान बाद में जिस ऊंचाई तक पहुंची, उसकी शुरुआत बेहद सहज थी. शादी के बाद शारदा सिन्हा के सामने पहली बड़ी चुनौती संगीत को लेकर ही आई. उनकी सास को उनका बाहर जाकर गाना पसंद नहीं था. लेकिन पति ब्रजकिशोर सिन्हा ने उनका साथ दिया. शारदा सिन्हा ने खुद कई मौकों पर बताया था कि उनके पति उनके संगीत के सबसे बड़े समर्थकों में थे.

    एक वक्त था जब लोग यह तक पूछते थे कि पत्नी को गाने-बजाने की अनुमति देने वाला पति कैसा है. फिर जब शारदा सिन्हा की आवाज लोगों तक पहुंची और उनके गीत लोकप्रिय हुए, वही नजरिया बदलता गया. यानी जिस आवाज को रोकने की कोशिश हो रही थी, वही धीरे-धीरे लोगों की आवाज बनने लगी.

    19 की उम्र में बेगम अख्तर से मुलाकात

    शारदा सिन्हा का संगीत सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. करीब 19 साल की उम्र में वह लखनऊ में HMV के टैलेंट ऑडिशन के लिए पहुंची थीं. संयोग से उस ऑडिशन में महान गायिका बेगम अख्तर बतौर अतिथि निर्णायक मौजूद थीं. शारदा सिन्हा ने मैथिली का विवाह गीत सुनाया.

    बेगम अख्तर उनकी आवाज से प्रभावित हुईं और उन्हें रियाज जारी रखने की सलाह दी. यही मौका उनके संगीत सफर की एक बड़ी सीढ़ी बना. आगे चलकर यही आवाज 1500 से ज्यादा गीतों तक पहुंची और मैथिली, भोजपुरी, मगही, हिंदी समेत कई भाषाओं में अपनी पहचान बनाई.

    जिस विदाई में गाया, वही पहचान बनी

    अपनी शादी की विदाई से कुछ घंटे पहले शारदा सिन्हा ने पिता के कहने पर विदाई गीत गाया था. वह खुद याद करती थीं कि माहौल बेहद भावुक था और सभी रो रहे थे, फिर भी उन्होंने गीत गाया. बाद में उनकी आवाज में गाए शादी के गीत घर-घर पहुंचे.

    यह संयोग अपने आप में बेहद खूबसूरत है. जिस लड़की ने अपनी ही विदाई में गीत गाया था, वही आगे चलकर हजारों-लाखों बेटियों की विदाई की आवाज बन गईं. शायद यही वजह थी कि उनके गीतों में सिर्फ सुर और मिठास नहीं थी, उनमें रिश्तों की कसक, बिछड़ने का दर्द और अपनों से दूर होने का एहसास भी साफ सुनाई देता था.

    उनकी आवाज में लोक की सादगी थी, लेकिन सुरों में शास्त्रीय अनुशासन. यही वजह थी कि जब वह गाती थीं तो गीत सिर्फ सुना नहीं जाता था, महसूस किया जाता था. उन्होंने फिल्मों के लिए भी गीत गाए. ‘मैंने प्यार किया’ का “कहे तोसे सजना” हो या ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ का “तार बिजली”, उनकी आवाज ने लोक और मुख्यधारा के संगीत के बीच की दूरी को कम किया. लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी छठ गीतों से.

    छठ और शारदा सिन्हा, जैसे एक-दूसरे के पर्याय

    छठ पूजा के गीतों को उन्होंने सिर्फ गाया नहीं, उन्हें पीढ़ियों की स्मृति में स्थायी जगह दिलाई. “पाहिले-पहिल छठी मईया”, “सुपवो ना मिले माई”, “केलवा के पात पर”, “बहंगी लचकत जाए”, “पटना के घाट पर” जैसे गीतों ने शारदा सिन्हा की आवाज को बिहार और पूर्वांचल के घर-घर तक पहुंचाया.

    sharda-sinha

    उनके गीतों में कोई बनावटीपन नहीं था. वह लोक को लोक की ही भाषा में गाती थीं. शायद यही कारण है कि उनके गीत सुनते हुए लोगों को लगता था कि कोई बड़ी कलाकार नहीं, बल्कि उनके अपने घर की कोई महिला, मां, बहन या दादी वही गीत गा रही है.  भारत सरकार के पद्म सम्मान से जुड़ी आधिकारिक जानकारी भी बताती है कि छठ से जुड़े उनके गीत कई पीढ़ियों से लोगों की स्मृतियों का हिस्सा बने रहे.

    आखिरी वक्त तक नहीं टूटा छठ से रिश्ता

    जिंदगी के आखिरी दौर में भी शारदा सिन्हा की आवाज छठ से जुड़ी रही. एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अपना अंतिम छठ गीत ‘दुखवा मिटाई छठी मइया’ रिकॉर्ड किया. छठ से कुछ दिन पहले यह गीत सामने आया था.

    5 नवंबर 2024 को 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ. लेकिन उनकी आवाज वहीं रह गई, जहां से उनका सफर शुरू हुआ था-लोकगीतों में, घरों में और छठ के घाटों पर. आज भी छठ आते ही जब कहीं दूर से शारदा सिन्हा की आवाज सुनाई देती है, तो लगता है जैसे कोई बहुत अपना पुकार रहा हो.

    Also Read : ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    Begum Akhtar Bhojpuri Folk Songs Bhojpuri Kokila Bihar Folk Music Bihar Kokila Chhath Puja Chhath songs folk singer Indian Folk Singer jharkhand Magahi Folk Songs Maithili Folk Songs Mandar Ranchi Ranchi Connection Sharda Sinha Sharda Sinha Biography Sharda Sinha Birth Story Sharda Sinha Jayanti Sharda Sinha Songs Sharda Sinha Story Sharda Sinha Tribute Sharda Sinha Unknown Facts Vijaya
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा
    Next Article झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    Latest Posts

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.