Narendra modi

‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

जोहार लाइव ब्यूरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर चल रहे विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अपील खारिज कर दी है. कोर्ट ने ₹25,000 के जुर्माने वाले पुराने आदेश को भी बरकरार रखा. चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डीएन रे की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि वे देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं. कोर्ट के मुताबिक किसी व्यक्ति की डिग्री, मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड उसकी … Read More

CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

रांची : सोशल मीडिया में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोटो इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है. यह पोस्ट हिडन बायोग्राफी नामक एक फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया है. इसमें आरोप है कि फेसबुक पेज में लिखा गया है कि झारखंड में बुर्का, हिजाब या मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों को संदिग्ध माना जायेगा. वहीं यह भी लिखा गया है कि बिहार के बाद इसी तरह का नियम झारखंड में भी लागू कर दिया गया है और लोगों से पूछा गया है कि क्या वे इस फैसले का समर्थन करते हैं. इस गंभीर मामले … Read More

Ranchi

रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास

जोहार लाइव ब्यूरो राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 अक्टूबर से जेसीआई का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू होने जा रहा है. सात दिनों तक चलने वाले इस व्यापार मेले का समापन 7 अक्टूबर को होगा. इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है. आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों के करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां बड़े ब्रांड्स के साथ स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी. 30 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस बार एक्सपो में महिला उद्यमियों … Read More

ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन ने अब सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन तक लड़ाई तेज करने का फैसला किया है. नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया. बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला समेत करीब 20 दलों के नेता शामिल हुए. उद्धव ठाकरे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन बैठक में अपनी बात रखी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली. इसमें … Read More

सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई. जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी की कि अगर पुलिस की जांच का यही तरीका है तो यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए और राज्य की सभी जांच CBI को सौंप देनी चाहिए. मामला एक शिकायतकर्ता की याचिका से जुड़ा है. शिकायतकर्ता ने कोर्ट को बताया कि मोटरसाइकिल से जुड़ी एक घटना के बाद उसने बाइक सवार को मौके पर पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था. इसके … Read More

Prashant kishore

अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

पटना : जमुई की नाबालिग बच्ची से जुड़ी घटना को लेकर बिहार की सियासत लगातार गरमाई हुई है. अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी सांसद मीसा भारती पर दर्ज मामले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मीसा भारती मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने गई थीं और इस मुद्दे को उठाना गलत नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा, “राजद सांसद मीसा भारती पर जो केस हुआ है, मैं उसका विरोध करता हूं. जमुई की घटना को लेकर वे मुख्यमंत्री पर केस करने गई थीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके कार्यालय की … Read More

राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

जून 2026 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आने की चेतावनी दी थी, जिसके ठीक तीन महीने बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा, खाद्य, खाद और वित्त संकट के एक साथ गहराने की बात कही है. इस समय पूरी दुनिया की सबसे बड़ी चिंता सप्लाई चेन को लेकर है, क्योंकि युद्ध और व्यापारिक मार्गों में रुकावट के कारण अनाज, खाद और ईंधन की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर उत्पादन लागत और आम आदमी की रसोई तक पहुँचने वाली कीमतों पर पड़ रहा है. नेताओं के वे बयान, जिन्होंने … Read More

राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश से होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उद्योग और कॉरपोरेट जगत से जुड़े धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव को भी प्रत्याशी घोषित किया है और दोनों नेताओं ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया. कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? धनराज नाथवानी मुख्य रूप से कॉरपोरेट क्षेत्र और रिलायंस समूह से जुड़े हैं और कारोबार के अलावा उनकी गहरी पहचान खेल प्रशासन में भी रही है. नवंबर 2022 में उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) का … Read More

INDIA Alliance

SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

जोहार लाइव ब्यूरो विपक्ष के INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को छिड़े विवाद के बाद गठबंधन की बैठकें हो रही हैं. इसके एजेंडे में चुनाव आयोग और उससे जुड़े विवाद हैं. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठ रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि INDIA गठबंधन की बैठक में कौन-कौन सी पार्टी शामिल हुई हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पूरी लिस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, INDIA गठबंधन की बैठक अभी-अभी शुरू हुई है. इसमें शामिल पार्टियां हैं … Read More

Ranchi

रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

जोहार लाइव ब्यूरो राजधानी रांची के अशोक नगर रोड नंबर-1 में रहने वाले पांच परिवारों ने एक IPS अधिकारी पर कथित तौर पर रास्ता बंद करने, धमकी देने और परिवार के सदस्यों को परेशान करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पत्रकार सैयद शरीफ इब्राहिम ने झारखंड के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय की मुहर भी लगी है. शिकायत में कहा गया है कि परिवार ने करीब पांच दशक पहले जमीन खरीदी थी. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने वहां अपने-अपने मकान बनाए. शिकायतकर्ता के मुताबिक, … Read More