ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार रात शुरू हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर फौजी मूसा को मार गिराया गया है. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मूसा पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का वांटेड आतंकी था और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी वारदातों में उसकी तलाश थी. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने आतंकियों की मौजूदगी की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद बडगाम के यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. सेना के चिनार कॉर्प्स के मुताबिक तलाशी के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. सुरक्षाबलों … Read More