Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीरव मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बहुचर्चित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के सहयोगी संदीप मिस्त्री को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को UAE से प्रत्यर्पण के बाद मुंबई पहुंचने पर CBI ने मंगलवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे विशेष CBI अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

    CBI के मुताबिक, संदीप मिस्त्री नीरव मोदी की हांगकांग स्थित कंपनी फैंसी क्रिएशंस लिमिटेड का निदेशक रह चुका है. एजेंसी का आरोप है कि मिस्त्री ने नीरव मोदी और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश में भूमिका निभाई. यह गिरफ्तारी नवंबर 2025 में विशेष अदालत की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई है. खास बात यह है कि मंगलवार को अदालत में पेशी के दौरान CBI ने मिस्त्री की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की.

    ₹13 हजार करोड़ से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी का आरोप

    CBI का आरोप है कि नीरव मोदी, उसके सहयोगियों और कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से मुंबई स्थित PNB की ब्रैडी हाउस शाखा से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) जारी कराए गए. इनका इस्तेमाल विदेशी बैंकों से रकम हासिल करने के लिए किया गया. एजेंसी के मुताबिक, इस पूरे मामले में बैंक को 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का नुकसान हुआ. वहीं, मिस्त्री के खिलाफ दर्ज मामले में करीब 6,498.20 करोड़ रुपये की रकम से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख है.

    CBI ने संदीप मिस्त्री पर नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर दुबई में मोदी से जुड़ी कंपनियों के कर्मचारियों और कथित डमी निदेशकों को धमकाने का आरोप लगाया है. एजेंसी के अनुसार, भारत में मामला दर्ज होने के बाद इन कर्मचारियों को देश छोड़ने के लिए कहा गया और काहिरा भेजे जाने का दबाव बनाया गया. उन्हें यह भी बताया गया कि भारत लौटने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. CBI का यह भी आरोप है कि मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के लिए आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन तक नष्ट कर दिए थे.

    UAE से प्रत्यर्पण के बाद हुई गिरफ्तारी

    संदीप मिस्त्री को सोमवार को UAE से भारत प्रत्यर्पित किया गया. इसके बाद CBI ने मंगलवार को मुंबई में उसे गिरफ्तार किया और विशेष अदालत के सामने पेश किया. अदालत ने उसे 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

    PNB घोटाले में नीरव मोदी समेत कई आरोपियों के खिलाफ जांच लंबे समय से चल रही है. मिस्त्री का UAE से प्रत्यर्पण इस मामले में जांच एजेंसी के लिए एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर सामने आया है.

    Also Read : CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    bank fraud CBI action Nirav Modi Case Punjab National Bank Sandeep Mistry UAE UAE Extradition प्रत्यर्पण बैंक घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा
    Next Article ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    Latest Posts

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.