Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    palamu
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और इसके अधीन आने वाले विभिन्न कॉलेजों में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों का छह महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र देकर आंदोलन का ऐलान किया है. उनका कहना है कि अगर 1 अक्टूबर तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करेंगे और दोपहर 2 बजे सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है.

    आउटसोर्सिंग कर्मियों के मुताबिक, उन्होंने 24 सितंबर को ही विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था. इसके बावजूद अब तक वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है. कर्मचारियों का कहना है कि छह महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं.

    कर्मियों ने तीन दिवसीय हड़ताल की भी घोषणा की है. इसके बाद विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करने की बात कही गई है. कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

    निर्धारित वेतन और भुगतान में बड़ा अंतर

    कर्मियों ने वेतन में कथित अनियमितता का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कई पदों के लिए निर्धारित वेतन और उन्हें वास्तव में मिल रही राशि में काफी अंतर है.

    कर्मियों के मुताबिक, गार्ड के लिए 24 हजार रुपये निर्धारित हैं, जबकि उन्हें 16,300 रुपये दिए जाते हैं. इसी तरह चपरासी के लिए 18,500 रुपये के बजाय 8,500 रुपये, कंप्यूटर ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन के लिए 24,800 रुपये के बजाय 12 हजार रुपये, माली के लिए 18,700 रुपये के बजाय 12,800 रुपये और सफाई कर्मियों के लिए 16,300 रुपये के बजाय 7,500 रुपये भुगतान किए जाने का आरोप है.

    आउटसोर्सिंग कर्मियों ने पीएफ को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. उनका आरोप है कि वेतन से पीएफ के नाम पर राशि की कटौती की गई, लेकिन अब तक कई कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट नहीं खोले गए हैं. कर्मचारियों ने इस मामले में भी स्पष्ट जानकारी और कार्रवाई की मांग की है.

    प्रमंडल में करीब 125 कर्मचारी

    कर्मियों के अनुसार, पूरे पलामू प्रमंडल में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और उसके अधीन आने वाले कॉलेजों में करीब 125 आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं. इनमें गार्ड, चपरासी, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, माली और सफाई कर्मी शामिल हैं.

    कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि 1 अक्टूबर तक छह महीने के बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और वेतन व पीएफ से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाए. सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी के बाद मामला गंभीर हो गया है. अब विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया और कर्मचारियों की मांगों पर होने वाली कार्रवाई पर नजर है.

    Also Read : PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    employee protest Jharkhand news Nilamber-Pitamber University outsourcing workers Palamu News Salary Pending
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    Latest Posts

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.