जोहार लाइव ब्यूरो
बिहार के पहले म्युनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टिंग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार सरकार और पटना नगर निगम को बधाई दी है. उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि राज्यों के बीच सहयोग से ही देश तेजी से विकास कर सकता है.
देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पटना नगर निगम के 199.99 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह बिहार का पहला म्युनिसिपल बॉन्ड है. उन्होंने इस उपलब्धि में महाराष्ट्र की भूमिका का भी उल्लेख किया.
फडणवीस के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में बिहार सरकार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुंबई आया था. इस दौरान अधिकारियों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली को समझा था. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नासिक भी गया, जहां नासिक नगर निगम के अधिकारियों ने ‘क्लीन गोदावरी बॉन्ड’ के माध्यम से जुटाई गई राशि और उसके अनुभव साझा किए थे.
उन्होंने कहा कि एक साल से भी कम समय में पटना ने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाया है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीम इंडिया’ के विचार को दर्शाता है. राज्यों को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि विकास का साझेदार होना चाहिए. जब एक राज्य सफल होता है तो उसे अपने अनुभव दूसरे राज्यों के साथ साझा करना चाहिए, ताकि सभी राज्य आगे बढ़ें और देश का विकास तेज हो.
Congratulations to Bihar and the Patna Municipal Corporation on listing ₹199.99 crore of municipal bonds on NSE. These are Bihar’s first-ever municipal bonds, and a proud moment for the heartland.
I am especially happy that Maharashtra had a part in this. Last December, a delegation of Bihar government officers came to Mumbai to learn how capital markets work at NSE. They also travelled to Nashik, where the Nashik Municipal Corporation shared how it raised funds through its Clean Godavari Bonds listed on NSE. Less than a year later, Patna has done it too.
This is what Hon PM Narendra Modi ji means by Team India. States are partners in progress, not rivals. When one state succeeds, it shares what it learned, so that every state can grow and India grows faster. Cooperative and competitive federalism work together.
Maharashtra will always stand ready to share, support and grow together on the path to a Viksit Bharat 2047.
My compliments to Bihar CM Samrat Choudhary ji, Patna Municipal Corporation and all officials.
@narendramodi @samrat4bjp @ashishchauhan @NSEIndia @sudarshanr108 @cityofpatna
#ViksitBharat— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 13, 2026
15 परियोजनाओं पर खर्च होगी राशि
गौरतलब है कि पटना नगर निगम ने 30 अक्टूबर को 199.99 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किए थे. इनकी 10 नवंबर को पटना में आयोजित समारोह में NSE पर लिस्टिंग हुई थी. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.
बॉन्ड का आधार इश्यू 100.03 करोड़ रुपये था, जबकि ग्रीन शू विकल्प के तहत अतिरिक्त राशि जुटाई गई. इस इश्यू को निवेशकों से आधार राशि के दोगुने से अधिक की मांग मिली थी. बॉन्ड पर 9.20 प्रतिशत सालाना ब्याज निर्धारित है और इसकी अवधि 10 साल है. इससे प्राप्त राशि का इस्तेमाल पटना में 15 परियोजनाओं के विकास पर किया जाएगा. इनमें बाजार क्षेत्रों का पुनर्विकास, व्यवस्थित वेंडिंग जोन और अन्य शहरी सुविधाएं शामिल हैं.
फडणवीस ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पटना नगर निगम और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महाराष्ट्र हमेशा सहयोग और साझा विकास के लिए तैयार रहेगा.
क्या है म्युनिसिपल बॉन्ड?
म्युनिसिपल बॉन्ड एक तरह का ऋण साधन है, जिसके जरिए नगर निगम और शहरी स्थानीय निकाय विकास परियोजनाओं के लिए पूंजी बाजार से पैसा जुटाते हैं. इसके बदले निवेशकों को निर्धारित दर से ब्याज दिया जाता है और तय अवधि में मूलधन लौटाया जाता है. इससे नगर निगमों को केवल सरकारी अनुदान पर निर्भर रहने के बजाय अपने स्तर पर भी विकास के लिए धन जुटाने का अवसर मिलता है.





