Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 29, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों की कुल 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम मंजूर किए हैं.

    इनमें बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं. सूची में कई मौजूदा और अनुभवी विधान पार्षदों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो पहले निर्दलीय या दूसरे चुनावी समीकरणों के साथ मैदान में रह चुके हैं.

    बिहार में चार नाम घोषित

    बिहार में भाजपा ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

    नवल किशोर यादव पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लंबे समय से चुनावी राजनीति में सक्रिय हैं. वह इस सीट से कई बार चुनाव जीत चुके हैं और मौजूदा विधान परिषद सदस्य भी हैं. भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है.

    डॉ. एनके यादव भी मौजूदा विधान पार्षद हैं. भाजपा ने उन्हें कोसी स्नातक सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है.

    वहीं सर्वेश कुमार की उम्मीदवारी इस सूची में खास है. वह फिलहाल दरभंगा स्नातक सीट से विधान पार्षद हैं. 2020 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. इस बार भाजपा ने उन्हें अपने टिकट पर मैदान में उतारा है.

    नरेंद्र प्रसाद सिंह भी शिक्षक राजनीति का पुराना चेहरा हैं. वह पहले तिरहुत शिक्षक सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और 2008 में इस सीट से विधान पार्षद चुने गए थे. साल 2020 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब भाजपा ने एक बार फिर उन्हें मौका दिया है.

    यूपी में छह सीटों पर उम्मीदवार

    उत्तर प्रदेश में भाजपा ने वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया है.

    वहीं वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है.

    दिनेश गोयल मेरठ स्नातक सीट से मौजूदा भाजपा एमएलसी हैं. उन्होंने 2020 के चुनाव में जीत दर्ज की थी. भाजपा ने इस बार भी उन्हें इसी सीट से मैदान में उतारा है.

    ध्रुव त्रिपाठी भी शिक्षक राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं. वह गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान परिषद सदस्य हैं और इससे पहले भी इस सीट से लगातार चुनाव जीत चुके हैं. भाजपा ने एक बार फिर उन्हें मैदान में उतारा है.

    अशोक कुमार राठौर शिक्षक राजनीति से जुड़े रहे हैं और माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा से भी उनका जुड़ाव रहा है. वह 2023 में भाजपा में शामिल हुए थे. इस बार पार्टी ने उन्हें इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से उम्मीदवार बनाया है.

    इंजीनियर हरि किशोर तिवारी भी विधान परिषद चुनाव में पहले किस्मत आजमा चुके हैं. साल 2020 में उन्होंने आगरा स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. अब भाजपा ने उन्हें आगरा शिक्षक सीट से प्रत्याशी बनाया है.

    केदार नाथ सिंह को भाजपा ने वाराणसी स्नातक सीट से और डॉ. प्रमोद मिश्रा को वाराणसी शिक्षक सीट से उम्मीदवार बनाया है. दोनों की उम्मीदवारी के साथ भाजपा ने वाराणसी की स्नातक और शिक्षक, दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.

    पुराने और नए समीकरणों का मेल

    भाजपा की सूची पर नजर डालें तो पार्टी ने कई सीटों पर अनुभवी चेहरों को दोबारा मौका दिया है. बिहार में नवल किशोर यादव और एनके यादव जैसे मौजूदा एमएलसी को फिर टिकट मिला है, जबकि सर्वेश कुमार का मामला अलग है. साल 2020 में निर्दलीय जीतने वाले सर्वेश अब भाजपा के उम्मीदवार हैं.

    यूपी में भी मेरठ स्नातक के दिनेश गोयल और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक के ध्रुव त्रिपाठी जैसे मौजूदा एमएलसी को फिर मैदान में उतारा गया है. वहीं अशोक राठौर और हरि किशोर तिवारी जैसे चेहरों को अलग-अलग सीटों से मौका दिया गया है.

    Also Read : यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    बिहार और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद चुनाव 2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन
    Next Article PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.