AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

रांची में अब दूसरे राज्यों से खनिज लेकर आने वाले ट्रकों और गाड़ियों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) यानी कि डिजिटल पास अनिवार्य करने की तैयारी चल रही है. सरकार का मकसद ये है कि बिना कागजों के खनिजों की हेराफेरी रुके और ऑनलाइन निगरानी रखी जा सके. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या इस नए पास से झारखंड सरकार की कमाई भी बढ़ेगी? इस सवाल के पीछे वजह हमारा पड़ोसी राज्य बिहार है. बिहार में जब से ISTP लागू हुआ है, सरकार को इससे अच्छा-खासा पैसा मिल रहा है. … Read More

ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

ब्रिक्स देश इन दिनों अपनी कोई साझा करेंसी लाने की बात तो आधिकारिक रूप से नहीं कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाने दबी जुबान से यह चर्चा जोरों पर है कि कैसे अनऔपचारिक रूप से डॉलर से दूरी बनाई जाए. नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि सदस्य देश आपस में कारोबार करने के लिए डॉलर का इस्तेमाल छोड़ दें और अपनी-अपनी स्थानीय मुद्राओं में ही लेन-देन करें. भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी यही अपील की है कि अगर भारत … Read More

13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

13 सितंबर 1948 यानी आज से ठीक 78 साल पहले, भारत आजादी की सुबह देख चुका था. देश का तिरंगा शान से फहरा रहा था. लेकिन, अगर आप उस वक्त के भारत के नक्शे को देखें, तो उसके ठीक बीचों-बीच एक बहुत बड़ा छेद नजर आता था — हैदराबाद रियासत. देश आजाद हो चुका था, पर यह भूभाग अभी भी भारत का हिस्सा नहीं बना था. और फिर, इसी तारीख को भारतीय सेना ने उस रियासत के खिलाफ एक ऐसा कदम उठाया, जिसे इतिहास ‘ऑपरेशन पोलो’ (Operation Polo) के नाम से जानता है. महज़ पांच दिन… और निजाम के महलों … Read More

जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

किसलय शानू जेपीएससी घोटाले में आने से पहले गिरोह के बुद्धेश्वर भगत, हेमंत कुमार वर्मा और मो. उस्मान के जीवन की कहानी अलग थी. लेकिन बाद में जब सभी एक दूसरे के संपर्क में आ गए, तब सभी के जीवन का उद्देश्य एक ही था, जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में अधिक से अधिक कैंडिडेट को पास करा कर उनसे पैसे की वसूली की जा सके. जोहार लाइव की टीम ने जब इन तीनों के आरोपियों के प्रोफाइल के बारे में पता लगाने का प्रयास किया तो सबकी कहानी अलग–अलग निकली. लेकिन जेपीएससी घोटाले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी, रामवीर, सत्यपाल … Read More

BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर स्थित गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच का दायरा झारखंड तक पहुंच गया है. गुजरात पुलिस की एक टीम शनिवार को देवघर पहुंची और नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया. युवक से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि BRICS सम्मेलन और गुजरात सचिवालय को निशाना बनाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी. मामले में गांधीनगर थाने में 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद गुजरात पुलिस ने जांच शुरू की और एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ … Read More

JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

रांची. JSSC CGL चयनित अभ्यर्थी न्याय मंच ने शनिवार, 12 सितंबर को रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा विवाद पर अपना पक्ष रखा. अनिल रजक, चोंद्रो हाईबुरु, सुजीत उरांव, बिमल उरांव, अविनाश कुल्लू, निशांत बेक समेत चयनित अभ्यर्थियों ने संयुक्त बयां जारी कर कहा कि वे परीक्षा में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बिना ठोस सबूत के सभी सफल अभ्यर्थियों को 35-40 लाख रुपये की कथित सेटिंग से जोड़ना गलत है. अभ्यर्थियों ने अपने बयां में कहा कि जांच में जो दोषी मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन कुछ लोगों की कथित गड़बड़ी के … Read More

यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में ‘गुंडा एक्ट’ के इस्तेमाल के तरीके पर कड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि उसके सामने लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनसे लगता है कि राज्य सरकार इस कानून का इस्तेमाल लोगों पर दबाव बनाने और उन्हें परेशान करने के लिए कर रही है. जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने गोंडा निवासी ज़ाहिद अली के खिलाफ जारी किए गए दो आदेशों को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की. इन आदेशों के तहत ज़ाहिद अली को ‘उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ गुंडाज़ एक्ट, 1970’ के तहत ‘गुंडा’ घोषित किया गया था. साथ ही उसे … Read More

एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

विजय उरांव स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में झारखंड के धनबाद ने राजधानी रांची को पीछे छोड़ दिया है. बीते 7 सितंबर को जारी नतीजों में धनबाद को 174.5 अंक के साथ 18वीं रैंक मिली, जबकि रांची 162.5 अंक लेकर 27वें स्थान पर रहा. दोनों शहरों के बीच 12 अंक का अंतर है. लेकिन इस कहानी का दिलचस्प पहलू यह है कि यह रैंकिंग सीधे तौर पर यह नहीं बताती कि धनबाद की हवा रांची से साफ है. साल 2025-26 के सरकारी आंकड़ों में रांची का औसत PM10 स्तर 109 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जबकि धनबाद में यह 135 माइक्रोग्राम … Read More

सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

आनंद दत्त रांची : सीआईडी की जांच में खुलासा हुआ कि अभय तिवारी ने जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली करने के लिए एक सिंडिकेट तैयार कर रखा था. इस सिंडिकेट में उसके अलावा अन्य आरोपी भी शामिल रहे हैं. ब्लैकमेलिंग का सिंडिकेट इसलिए तैयार किया गया था ताकि अगर कोई परीक्षार्थी जेपीएससी की परीक्षा में सफल हो जाये, और परीक्षार्थी पैसा देने में आना कानी करें, तब संबंधित छात्र को ब्लैकमेल कर उससे पैसा की वसूली की जा सके. इसके लिए एक पूरा गिरोह तैयार किया गया था. इसमें गिरोह के वैसे सदस्य जो एजेंट के काम करते … Read More

झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

रांची: झारखंड में कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कैंसर डे-केयर और रेडिएशन की सुविधा बढ़ाई जाएगी. राज्य में छह स्थानों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है, वहीं रांची समेत राज्य के पांचों मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी (PPP) मोड पर कैंसर डे-केयर और रेडिएशन सेंटर शुरू करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More