जोहार लाइव ब्यूरो
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का मंगलवार को प्रस्तावित धनबाद दौरा अचानक रद्द हो गया। रांची एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण राज्यपाल रांची से धनबाद के लिए रवाना नहीं हो सकें. इसका सीधा असर धनबाद में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर पड़ा है.
राज्यपाल की अनुपस्थिति में दोनों आयोजनों में उनकी प्रस्तावित सहभागिता नहीं हो पाई. उनके दौरे को लेकर धनबाद में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन उड़ान की अनुमति नहीं मिलने से पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया.
बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचना था राज्यपाल को
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को मंगलवार को रांची से हवाई मार्ग के जरिए धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डे पहुंचना था. यहां पहुंचने के बाद उनका पहला कार्यक्रम राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में निर्धारित था. इसके बाद उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भारतीय खनि विद्यापीठ (आईएसएम) के पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था.
दोनों ही कार्यक्रमों को लेकर आयोजकों और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थीं. राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं भी की गई थीं.
उड़ान की अनुमति नहीं मिलने से बिगड़ा कार्यक्रम
मंगलवार को राज्यपाल के धनबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था. लेकिन रांची एटीसी से विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल सकी. इस वजह से राज्यपाल का हवाई सफर शुरू ही नहीं हो पाया और उन्हें रांची में ही रुकना पड़ा.
हालांकि, विमान को उड़ान की अनुमति क्यों नहीं मिली, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तकनीकी कारणों, मौसम या किसी अन्य वजह से उड़ान की अनुमति रोकी गई थी.
Also Read : झारखंड : सड़कों पर ओवरलोडेड ट्रको का कब्जा, रुकी गुमला की रफ्तार, लंबी कतार से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान
No comments yet. Be the first to comment!