जोहार लाइव ब्यूरो
राज्य के सिमडेगा जिले में एक मूक-बधिर बच्ची के साथ बीते रविवार को रेप की बात सामने आई. वहीं रांची के तुदुदाना इलाके में तीन लोगों ने एक युवती के साथ बलात्कार किया. उसके बाद तुपुदाना पुलिस उसे 3 दिन तक दौड़ाती रही और मुकदमा दर्ज नहीं किया. झारखंड में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
जनवरी से सितंबर तक के नौ महीनों में राज्य में दुष्कर्म की 1251 घटनाएं दर्ज होने का आंकड़ा सामने आया है. यह संख्या बताती है कि राज्य में महिला सुरक्षा की चुनौती कितनी गंभीर है. इन नौ महीनों में कुल 273 दिन होते हैं. इस हिसाब से झारखंड में हर दिन औसतन 4.58 यानी करीब पांच दुष्कर्म की घटनाएं हुईं. दूसरे शब्दों में कहें तो राज्य में लगभग हर पांच घंटे में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है.
जनवरी से सितंबर तक के आंकड़ों का औसत निकालें तो हर दिन करीब पांच महिलाओं या बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज हुईं. 1251 मामलों को 273 दिनों से विभाजित करने पर यह औसत 4.58 आता है. यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के सामने खड़ी बड़ी चुनौती की ओर इशारा करता है.
झारखंड पुलिस की वेबसाइट के अनुसार जनवरी में 102, फरवरी में 134, मार्च में 138, अप्रैल में 158 रेप की घटनाएं घटी है. इसके अलावा मई में 154, जून में सबसे अधिक 167 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं जुलाई में 129, अगस्त में 118 और सितंबर 151 में तस्वीर को भयावह बना रहे हैं.
बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव इस पर चिंता व्यक्त करते हैं और कहते हैं, आप उस पीड़िता के मानसिक स्थिति को समझें जो बलात्कार के मुकदमे को दर्ज करने के लिए 3 दिन तक थाने का चक्कर लगाती रही, परंतु मामला दर्ज नहीं हुआ. बाद में बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप में मुकदमा दर्ज हुआ.
वो कहते हैं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, आपकी सरकार के सात वर्षों में 11000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हो गई है. अगर पीड़िता के साथ ऐसा ही बेरूखी थानों में होता रहेगा तो आगे मुकदमे दर्ज करने से भी कतराना शुरू हो जाएगा. दोषी पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा. ऐसी कड़ी कार्रवाई का आदेश दे माननीय जो नजीर बन जाए.
No comments yet. Be the first to comment!