AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में शराबबंदी का फायदा उठा रहे शराब माफिया, गावां के जंगलों में संचालित हो रही कई अवैध महुआ शराब की भट्ठियां, जंगलों से सखुआ के पेड़ों की हो रही कटाई

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी का लाभ झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के शराब माफिया उठा रहे हैं. गावां प्रखंड के जंगली क्षेत्रों में एक बार फिर बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब की भट्ठियां संचालित होने की बात सामने आ रही है. जंगलों के बीच खुलेआम शराब का उत्पादन कर उसे चोरी-छिपे बिहार के विभिन्न इलाकों में खपाया जा रहा है. इस अवैध कारोबार में संगठित गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा है. बताया जाता है कि शराब माफिया जंगलों से मोटे-मोटे सखुआ के पेड़ों की कटाई कर उन्हें भट्ठियों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. तैयार महुआ शराब को प्लास्टिक के डबल लेयर वाले पाउच में पैक कर बोरों में भरा जाता है. इसके बाद जंगल के रास्ते बिहार की सीमा तक पहुंचाया जाता है. सीमावर्ती बिहार के नवादा व जमुई जिला के शराब तस्कर बाइक से जंगल के रास्ते पहुंचकर खेप रिसीव करते हैं और बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं.

शराबबंदी ने बढ़ाया सीमावर्ती इलाकों में अवैध कारोबार

बिहार में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है. ऐसे में वहां शराब की मांग और अवैध आपूर्ति का फायदा झारखंड के गावां और तीसरी प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय शराब माफिया उठा रहे हैं. इन इलाकों में जंगलों के भीतर भट्ठियां लगाकर महुआ शराब तैयार की जाती है. फिर गैलन, जार और बोरों में भरकर बिहार भेजी जाती है. स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पुलिस, वन विभाग और उत्पाद विभाग तक इन शराब माफियाओं के सांठगांठ होने का आरोप भी लगा रहे हैं. सवाल यह है कि लगातार संचालित हो रही इन भट्ठियों पर संबंधित विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इन स्थानों पर चलती है अवैध महुआ शराब की भट्ठियां

गावां प्रखंड के बरमसिया, राजोखार और ओड़पोडो में घरों के भीतर ही अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठियां संचालित होने की बात सामने आई है. वहीं दूधपनियां, सलैयाटांड़, कुरहा और डूमरझारा के घने जंगलों के बीच में भट्ठियां लगाकर बड़े पैमाने पर शराब तैयार की जा रही है. जंगलों में सखुआ के पेड़ों की कटाई से वन संपदा को भी भारी क्षति पहुंच रही है.अब देखना होगा कि वन विभाग, उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कब तक ठोस कार्रवाई करता है.

इधर गावां के रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है, बहुत जल्द इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वही उत्पाद अवर निरीक्षक गिरिडीह रविरंजन ने कहा कि समय समय पर छापेमारी होती है जंगलों में लोकेशन को लेकर समस्या होती है, फिर भी इसके खिलाफ बहुत जल्द छापेमारी कर ठोस कार्रवाई की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा, बोलीं- यह कोई इत्तेफाक नहीं था

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More