जोहार लाइव ब्यूरो
21 नवंबर 1966 को केन्द्र सरकार ने जस्टिस जीवन लाल कपूर कमिटि महात्मा गांधी जी की हत्या के नए तथ्यों की जांच के लिए बैठाई, जिसकी रिपोर्ट 1969 में आई. 24 नवंबर 1964 को पुणे में केतकर ने हत्या के संदर्भ में सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा किया,पूरा देश हिल गया, संसद में ज़बरदस्त बहस के बीच केन्द्र सरकार ने जॉंच कमिटि बनाने का आश्वासन दिया.
यह जांच कमिटि 2 साल बाद 1966 में बनी और रिपोर्ट 1969 में आई ।इस जॉंच कमिटि ने पुराने सभी महात्मा गांधी जी की हत्या पर बनी कमिटि,आयोग के रिपोर्ट का अध्ययन किया. जस्टिस जीवनलाल कपूर जी की रिपोर्ट 1977 तक सार्वजनिक नहीं हुई क्योंकि इस कमिटि ने अप्रत्यक्ष तौर पर नेहरु जी के उपर भी शक जताया।
तत्कालीन पुलिस जांच अधिकारी नागरवाला ने ख़ुलासा किया कि 20 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी की हत्या के लिए मदन लाल पहवा ने बम चलाया था. मदन लाल की गिरफ़्तारी के बाद यह पता चला कि पुणे के कुछ नवयुवक महात्मा गांधी जी को मारना चाहते हैं.
कांग्रेस का काला अध्याय, चैप्टर – 253
253. क्या महात्मा गांधी जी की हत्या नेहरु जी की जानकारी में हुआ?
21 नवंबर 1966 को केन्द्र सरकार ने जस्टिस जीवन लाल कपूर कमिटि महात्मा गांधी जी की हत्या के नए तथ्यों की जॉंच के लिए बैठाई, जिसकी रिपोर्ट 1969 में आई ।24 नवंबर 1964 को पुणे में केतकर ने हत्या के संदर्भ में सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा किया,पूरा देश हिल गया,संसद में ज़बरदस्त बहस के बीच केन्द्र सरकार ने जॉंच कमिटि बनाने का आश्वासन दिया ।यह जॉंच कमिटि 2 साल बाद 1966 में बनी और रिपोर्ट 1969 में आई ।इस जॉंच कमिटि ने पुराने सभी महात्मा गांधी जी की हत्या पर बनी कमिटि,आयोग के रिपोर्ट का अध्ययन किया । जस्टिस जीवनलाल कपूर जी की रिपोर्ट 1977 तक सार्वजनिक नहीं हुई क्योंकि इस कमिटि ने अप्रत्यक्ष तौर पर नेहरु जी के उपर भी शक जताया । तत्कालीन पुलिस जॉंच अधिकारी नागरवाला ने ख़ुलासा किया कि 20 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी की हत्या के लिए मदन लाल पहवा ने बम चलाया था, मदन लाल की गिरफ़्तारी के बाद यह पता चला कि पुणे के कुछ नवयुवक महात्मा गांधी जी को मारना चाहते हैं,यह रिपोर्ट मुम्बई के गृहमंत्री ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई जी को सौंपी,मोरारजी देसाई जी ने जस्टिस कपूर की कमिटि को जानकारी दी कि उन्होंने अपना विशेष दूत,जॉंच रिपोर्ट के साथ दिल्ली सरदार पटेल जी को भेजा और गृहमंत्री सरदार पटेल जी ने यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नेहरु जी को । नेहरु जी ने इस रिपोर्ट पर कोई संज्ञान नहीं लिया, महात्मा गांधी जी की सुरक्षा और भी घटा दी गई ।नतीजा 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी की हत्या ।जॉंच आयोग के सामने मनुबेन,सरला बेन सबों ने सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार की शिथिलता का आरोप लगाया
सभी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के आधार पर देश को गांधी जी की हत्या में नेहरु गांधी परिवार के कारनामों की जानकारी देश को देनी चाहिए?
#CongressDarkHistory— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 24, 2026
यह रिपोर्ट मुम्बई के गृहमंत्री ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई जी को सौंपी. मोरारजी देसाई जी ने जस्टिस कपूर की कमिटि को जानकारी दी कि उन्होंने अपना विशेष दूत, जांच रिपोर्ट के साथ दिल्ली सरदार पटेल जी को भेजा और गृहमंत्री सरदार पटेल जी ने यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नेहरु जी को.
नेहरु जी ने इस रिपोर्ट पर कोई संज्ञान नहीं लिया, महात्मा गांधी जी की सुरक्षा और भी घटा दी गई. नतीजा 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी की हत्या हो गई. जांच आयोग के सामने मनुबेन, सरला बेन सबों ने सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार की शिथिलता का आरोप लगाया . सभी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के आधार पर देश को गांधी जी की हत्या में नेहरु गांधी परिवार के कारनामों की जानकारी देश को देनी चाहिए?
No comments yet. Be the first to comment!