AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दल-बदल के आरोपी सांसद-विधायकों के इस्तीफे पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पार्टी के खिलाफ मतदान करने, दूसरी पार्टी में जाने और अयोग्यता की कार्रवाई शुरू होने के बीच इस्तीफा देकर कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिशों पर रोक लगाने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. सांसदों और विधायकों के इस्तीफे को दल-बदल कानून के संभावित रास्ते के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल उठाते हुए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में मांग की गई है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता की कार्यवाही लंबित रहने के दौरान दिया गया इस्तीफा उस कार्यवाही को स्वतः समाप्त करने का आधार नहीं बने.

मामला तमिलनाडु में छह एआईएडीएमके विधायकों के इस्तीफे और बाद में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) में शामिल होने के घटनाक्रम के बीच आया है. इन विधायकों के पार्टी व्हिप के खिलाफ मतदान करने के बाद अयोग्यता की कार्यवाही शुरू हुई थी. इसके बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई और इस्तीफे के संवैधानिक प्रभाव को लेकर विवाद उठा. इसी तरह की परिस्थितियों में इस्तीफे के जरिए अयोग्यता की कार्रवाई से बचने की आशंका को याचिका में व्यापक कानूनी मुद्दे के रूप में उठाया गया है.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने ए. सेतु की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग, विधि आयोग, कानून एवं न्याय मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय से जवाब मांगा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस्तीफे से दल-बदल कानून के प्रभाव को खत्म करने का आरोप

याचिकाकर्ता का कहना है कि जब किसी सांसद या विधायक के खिलाफ दल-बदल के आधार पर अयोग्यता की कार्यवाही चल रही हो या ऐसी कार्यवाही शुरू होने की आशंका हो, तब रणनीतिक तरीके से इस्तीफा देकर कार्रवाई से बचने का रास्ता अपनाया जा सकता है. इस्तीफा स्वीकार होने और अयोग्यता याचिका पर फैसला आने में देरी के कारण पूरी प्रक्रिया निष्प्रभावी हो सकती है.

याचिका में तर्क दिया गया है कि फैसला आने तक सदन का कार्यकाल समाप्त हो सकता है, उपचुनाव हो सकता है या सरकार का गठन और अस्तित्व प्रभावित हो सकता है. ऐसे में इस्तीफे और अयोग्यता पर निर्णय में देरी से निर्वाचित जनादेश की अखंडता प्रभावित होती है.

याचिकाकर्ता ने मांग की है कि अयोग्यता की कार्यवाही लंबित रहने के दौरान दिया गया इस्तीफा अपने आप उस कार्यवाही को समाप्त न करे और स्पीकर इस्तीफे तथा अयोग्यता के मामले पर अलग-अलग कारणयुक्त आदेश पारित करें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस्तीफा देने के बाद मंत्री या लाभकारी पद देने पर भी रोक की मांग

याचिका में यह भी कहा गया है कि अयोग्यता की कार्रवाई का सामना कर रहे सांसद या विधायक इस्तीफा देने के बाद मंत्री या अन्य लाभकारी राजनीतिक पद हासिल नहीं कर सकें. ऐसे जनप्रतिनिधियों को तब तक इन पदों पर नियुक्त नहीं किया जाए, जब तक अयोग्यता का सवाल उनके पक्ष में अंतिम रूप से तय नहीं हो जाता या वे दोबारा निर्वाचित नहीं हो जाते.

इस्तीफे की स्वैच्छिकता और वास्तविकता की जांच वस्तुनिष्ठ तथ्यों के आधार पर करने तथा स्पीकर या सभापति को अयोग्यता याचिका पर भी समयबद्ध और कारणयुक्त फैसला देने की मांग की गई है.

दल-बदल के मामलों में फैसले की देरी रोकने के लिए याचिका में सामान्यतः तीन महीने से अधिक की समयसीमा निर्धारित करने की दिशा में कानून बनाने या सिफारिश करने का आग्रह किया गया है. असाधारण परिस्थितियों में ही समयसीमा बढ़ाई जाए और इसके कारण लिखित रूप में दर्ज हों.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

याचिका में स्पीकर की अध्यक्षता वाली अयोग्यता निर्णय प्रणाली की समीक्षा करने और दल-बदल से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए स्वतंत्र एवं स्थायी ट्रिब्यूनल गठित करने की संभावना पर विचार करने की मांग भी की गई है.

इस्तीफे और अयोग्यता की कार्यवाही सार्वजनिक करने की मांग

याचिकाकर्ता ने संसद और राज्य विधानसभाओं में इस्तीफे के पत्र, अयोग्यता कार्यवाही के नोटिस, जवाब, सुनवाई की तारीखें, अंतरिम आदेश और अंतिम फैसलों को सार्वजनिक करने की मांग की है. इसका उद्देश्य दल-बदल से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जनता को पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराना है.

याचिका में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सरकार गठन को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था की मांग उठाई गई है. कहा गया है कि बहुमत का प्रमाण निर्वाचित सदस्यों के शपथ या प्रतिज्ञान के बाद सदन के पटल पर फ्लोर टेस्ट के जरिए ही होना चाहिए. राज्यपाल के समक्ष समर्थन पत्र, विधायकों की परेड या अन्य दावे फ्लोर टेस्ट का विकल्प नहीं बन सकते.

Also Read : लंदन जाने से रोके गए CJP नेता सौरव दास, ऑक्सफोर्ड यूनियन में होनी थी ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर चर्चा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More