BRICS सम्मेलन और गांधीनगर स्थित गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच का दायरा झारखंड तक पहुंच गया है. गुजरात पुलिस की एक टीम शनिवार को देवघर पहुंची और नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया. युवक से पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि BRICS सम्मेलन और गुजरात सचिवालय को निशाना बनाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी. मामले में गांधीनगर थाने में 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद गुजरात पुलिस ने जांच शुरू की और एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की.
पूछताछ के बाद देवघर पहुंची टीम
पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर गुजरात पुलिस देवघर पहुंची. यहां नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया गया. पुलिस उसके मोबाइल, संपर्कों और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है.
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी वाले ई-मेल से हिरासत में लिए गए युवक का कोई संबंध है या नहीं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुजरात और देवघर पुलिस ने फिलहाल युवक की पहचान और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.
Also Read : Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

