जोहार लाइव ब्यूरो
बिहार की राजनीति में एक बार फिर पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है. RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के DG कुंदन कृष्णन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, बेनामी संपत्ति खरीदने और शेयर बाजार में निवेश को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि बिहार के DG कुंदन कृष्णन ने अपनी नौकरी के दौरान अर्जित आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा की है. उनके मुताबिक, कुंदन कृष्णन और उनकी पत्नी की घोषित संपत्ति का मूल्य पैतृक संपत्ति को छोड़कर करीब 87 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी कुल संपत्ति का अनुमान करीब 150 करोड़ रुपये बताया RJD सांसद ने DG कुंदन कृष्णन को फिर घेरा, रहा है. सुधाकर सिंह ने दावा किया कि कुंदन कृष्णन को पूरी नौकरी के दौरान वेतन के रूप में करीब 3 करोड़ रुपये मिले, जबकि उनकी संपत्ति का मूल्य इससे कई गुना अधिक है. उन्होंने इस संपत्ति के स्रोत की जांच कराने की मांग की है.
पटना: RJD सांसद सुधाकर सिंह ने DG कुंदन कृष्णन और BJP नेता बिट्टू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां कुंदन कृष्णन ने जमीन खरीदी, उन्हीं खाता-प्लॉट में बिट्टू सिंह ने भी जमीन खरीदी। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि BJP नेता, DG के ब्लैक मनी को खपाते हैं।
#SudhakarSingh #KundanKrishnan #BittuSingh #RJD #BJP #BiharPolitics #BiharNews #PatnaNews #FirstBiharJharkhand
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 3, 2026
RJD सांसद ने आरोप लगाया कि कुंदन कृष्णन ने कथित तौर पर अपनी संपत्ति का एक हिस्सा दूसरे लोगों के नाम पर खरीदा है. सुधाकर सिंह के दावे के मुताबिक, कुंदन कृष्णन ने अपने नाम पर करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी, जबकि उनके करीबी बताए जा रहे रितेश रंजन सिंह के नाम पर करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की गई. सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि कुंदन कृष्णन ने पटना SSP रहते हुए पटना में कई संपत्तियां खरीदी थीं. उन्होंने इन संपत्तियों के स्वामित्व और खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए धन की जांच की मांग की है.
शेयर बाजार में 36 लाख रुपये के निवेश का भी किया जिक्र
इस दौरान सुधाकर सिंह ने शेयर बाजार में निवेश का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने दावा किया कि कुंदन कृष्णन ने शेयर मार्केट में करीब 36 लाख रुपये का निवेश किया है. सांसद का कहना है कि कुंदन कृष्णन की संपत्ति, निवेश और आय के स्रोतों का पूरा ब्योरा सामने आना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम आदमी की आय और संपत्ति में मामूली अंतर होने पर भी आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है, तो इतने बड़े आर्थिक आरोपों की जांच क्यों नहीं होनी चाहिए?
RJD सांसद ने केवल संपत्ति का मामला ही नहीं उठाया, बल्कि बिहार में पुलिस कार्रवाई और एनकाउंटर को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों के एनकाउंटर को लेकर कुंदन कृष्णन पर गंभीर सवाल हैं. सुधाकर सिंह ने कहा कि जब उन्होंने इन मामलों पर सवाल उठाए तो उन्हें लीगल नोटिस भेजकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुंदन कृष्णन के खिलाफ बयान देने के बाद उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया, ताकि उन्हें और पत्रकारों को डराया जा सके.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जांच कराने की मांग
सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार जांच कर यह स्पष्ट करे कि उनके आरोप सही हैं या गलत. RJD सांसद ने यह भी कहा कि बिहार में पिछले तीन वर्षों से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है. उनके मुताबिक, उनकी चिट्ठी के बाद सरकार कुंदन कृष्णन के खिलाफ जांच कर रही है, लेकिन संपत्ति और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की जांच जल्द पूरी होनी चाहिए और उन्हें इसकी जानकारी दी जानी चाहिए.


