Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में अब दूसरे राज्यों से खनिज लेकर आने वाले ट्रकों और गाड़ियों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) यानी कि डिजिटल पास अनिवार्य करने की तैयारी चल रही है. सरकार का मकसद ये है कि बिना कागजों के खनिजों की हेराफेरी रुके और ऑनलाइन निगरानी रखी जा सके. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या इस नए पास से झारखंड सरकार की कमाई भी बढ़ेगी?

    इस सवाल के पीछे वजह हमारा पड़ोसी राज्य बिहार है. बिहार में जब से ISTP लागू हुआ है, सरकार को इससे अच्छा-खासा पैसा मिल रहा है. इसलिए झारखंड में ये नियम आने से पहले ये जानना दिलचस्प है कि बिहार में इससे कितनी कमाई हुई और झारखंड में क्या उम्मीद है.

    आखिर ये ISTP है क्या?

    सीधी भाषा में कहें तो ये एक डिजिटल पास है. अगर कोई ट्रक दूसरे राज्य से गिट्टी, पत्थर, बोल्डर या बालू लेकर झारखंड आएगा, तो सिर्फ दूसरे राज्य का चालान होने से काम नहीं चलेगा. उसे झारखंड के सिस्टम में भी अपनी गाड़ी का पूरा ब्योरा देकर ISTP बनवाना होगा.

    इसमें गाड़ी का नंबर, खनिज का नाम, कितनी मात्रा में है, कहां से चला है और कहां जा रहा है, ये सारी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होती है. यानी यह खनिजों की आवाजाही पर नजर रखने का एक डिजिटल तरीका है. मुख्य रूप से यह नियम बालू, गिट्टी, बोल्डर, पत्थर और मोरम जैसे छोटे खनिजों पर लागू होगा.

    चालान कटने के छह घंटे के भीतर बनाना होगा पास

    नियम के तहत किसी दूसरे राज्य की माइनिंग साइट से खनिज का चालान जारी होने के बाद अधिकतम छह घंटे के भीतर ISTP जेनरेट करना होगा. निर्धारित समय-सीमा के भीतर पास नहीं बनवाने या बिना ट्रांजिट पास के खनिज लदा वाहन झारखंड की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसे अवैध खनिज परिवहन माना जाएगा. ऐसे वाहनों को तत्काल जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है.

    बिहार में ISTP से हुई 58 करोड़ से ज्यादा की कमाई

    बिहार ने 10 जून 2026 से दूसरे राज्यों से आने वाले ऐसे खनिज वाहनों के लिए ISTP अनिवार्य कर दिया था. इसके बाद से वहां सरकार की तिजोरी में अलग से पैसे आने लगे.

    बिहार के खान विभाग के मुताबिक, अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच वहां कुल 984.99 करोड़ रुपये का राजस्व आया. इसमें से अकेले ISTP की वसूली 58.14 करोड़ रुपये थी. शुरुआत में बिहार सरकार ने सोचा था कि साल के बाकी महीनों में इससे 200 से 250 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त कमाई हो जाएगी. वहां इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बना हुआ है, जहां कागजात और फीस भरने के बाद पास मिल जाता है.

    Also Read :  यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    ISPT खनिज वाहन झारखंड बिहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?
    Next Article मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.