Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    K. Ravi Kumar
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि अब पात्र मतदाता 30 सितंबर 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. यह समय-सीमा बढ़ाने का दूसरा और अंतिम मौका है.

    के. रवि कुमार के मुताबिक, अलग-अलग हितधारकों से मिले अनुरोध और फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की बड़ी संख्या में मिल रही अर्जियों को देखते हुए समय-सीमा बढ़ाई गई है. उन्होंने पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन जमा करें.

    Jharkhand: SIR claims and objections period extended for final time till Sept 30, says CEO. pic.twitter.com/y0pG5aduC9

    — News Arena India (@NewsArenaIndia) September 16, 2026

    18 साल होने वालों के लिए भी मौका

    जिन पात्र भारतीय नागरिकों की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष हो रही है और जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ECINET के माध्यम से ऑनलाइन या अपने Booth Level Officer (BLO) के जरिए किया जा सकता है.

    वहीं, फॉर्म-7 के जरिए निर्धारित आधार पर किसी नाम को लेकर आपत्ति या नाम हटाने का अनुरोध किया जा सकता है. फॉर्म-8 का इस्तेमाल नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार और मतदाता पंजीकरण को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए किया जा सकता है.

    Form-7 भरने से नाम अपने आप नहीं हटेगा

    CEO के. रवि कुमार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल फॉर्म-7 दाखिल करने से किसी मतदाता का नाम अपने आप मतदाता सूची से नहीं हटता. नाम हटाने से पहले निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और सुनवाई करनी होती है, जिसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाता है.

    झारखंड में SIR के तहत 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी. इसमें पहले की सूची की तुलना में 43,61,987 नाम कम थे. इनमें मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित/पता नहीं चलने वाले और डुप्लीकेट मतदाता शामिल थे. वहीं, संशोधित अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख अब 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित है.

    Also Read : JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    30 September 2026 CEO Jharkhand Chief Electoral Officer Election Commission Electoral Roll Form 6 Form 7 Form 8 Jharkhand Election Commission Jharkhand Election News Jharkhand news Jharkhand SIR Jharkhand Voter List Jharkhand Voter Update K Ravi Kumar ranchi news SIR Deadline SIR Jharkhand Special Intensive Revision Voter ID voter list correction Voter List Jharkhand Voter List Revision Voter List Update voter registration
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.