Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. राज्य के 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतों में करीब 49.74 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने 16 सितंबर को बाढ़ की मौजूदा स्थिति को लेकर यह जानकारी दी.

    केंद्रीय जल आयोग से मिली सूचना के मुताबिक गंडक नदी डुमरिया घाट, कोसी बलतारा और कुरसेला, बूढ़ी गंडक खगड़िया, गंगा गांधी घाट, हाथीदह, भागलपुर और कहलगांव, पुनपुन श्रीपालपुर तथा बागमती बेनीबाद और सोनाखान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

    इस साल 28 फीसदी कम बारिश

    बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार 1 जून से 15 सितंबर तक राज्य में 636.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 28 फीसदी कम है. जून में 103.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 36 फीसदी कम रही. जुलाई में 227.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 33 फीसदी कम है. अगस्त में अब तक 190.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 29 फीसदी कम है. सितंबर में अब तक 115.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य के आसपास है.

    बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अलग-अलग जिलों में 843 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं. इनके जरिए अब तक करीब 1.56 करोड़ थाली भोजन कराया गया है. इसके अलावा 13 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं. इनमें 11,508 बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आवास, भोजन और चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

    4.30 लाख पॉलिथीन शीट और 79 हजार राशन पैकेट बांटे

    बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अब तक करीब 4.30 लाख पॉलिथीन शीट, 79 हजार ड्राई राशन पैकेट और करीब 1,400 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं.

    आबादी के निष्क्रमण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए 1,160 नावों का परिचालन कराया जा रहा है. वहीं अब तक कुल 16,820 क्विंटल पशु चारा वितरित किया गया है.

    गंडक का डिस्चार्ज बढ़ रहा, NDRF की 10 और SDRF की 27 टीमें तैनात

    आज 16 सितंबर को सुबह 10 बजे वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक नदी का डिस्चार्ज 88,300 क्यूसेक दर्ज किया गया. इसकी प्रवृत्ति बढ़ने की है. इस साल 14 जुलाई को यहां अधिकतम 2,24,000 क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज किया गया था.

    वीरपुर बराज पर कोसी नदी का डिस्चार्ज 1,59,170 क्यूसेक दर्ज हुआ. इसकी प्रवृत्ति स्थिर है. 20 जुलाई को इस साल का अधिकतम डिस्चार्ज 2,55,425 क्यूसेक दर्ज किया गया था. इंद्रपुरी बराज पर सोन नदी का डिस्चार्ज 69,913 क्यूसेक दर्ज किया गया और इसकी प्रवृत्ति घटने की है. 2 सितंबर को इस साल का अधिकतम डिस्चार्ज 5,63,654 क्यूसेक दर्ज हुआ था.

    संभावित बाढ़ को देखते हुए त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF की 27 और NDRF की 10 टीमों को अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है.
    बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बहुत हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

    Also Read : बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    बिहार बिहार बाढ़ 2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद
    Next Article झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.