जोहार लाइव ब्यूरो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार यानि की आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की. इस उपलब्धि में झारखंड के खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से झारखंड का मान-सम्मान बढ़ा है.
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे. इस मौके पर झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और कोच मधुकांत पाठक मौजूद रहे.
Also Read : झारखंड : शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग को भगाया, यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार
No comments yet. Be the first to comment!