AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून के पुराने मामले भी चिल्ड्रेन कोर्ट में जाएंगे : दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिल्ली हाईकोर्ट ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 में 2021 के संशोधन को पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू करने का फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस अधिनियम के तहत दर्ज सभी लंबित मामलों को भी चिल्ड्रेन कोर्ट में स्थानांतरित करना होगा. यानी संशोधन लागू होने से पहले यदि किसी मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में चल रही थी, तो उसे भी अब चिल्ड्रेन कोर्ट में भेजा जाएगा.

जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस अरुण भारद्वाज की खंडपीठ ने कहा कि जेजे एक्ट की धारा 86(4) में किया गया संशोधन अदालत के अधिकार क्षेत्र और सुनवाई के मंच से संबंधित प्रक्रियात्मक बदलाव है. इसलिए इसे लंबित मामलों पर भी लागू किया जाएगा. जुवेनाइल जस्टिस अमेंडमेंट एक्ट, 2021 के तहत यह प्रावधान 1 सितंबर 2022 से प्रभावी हुआ था.

जेजे एक्ट के सभी अपराध चिल्ड्रेन कोर्ट में होंगे ट्रायल

संशोधन से पहले जेजे एक्ट के तहत अपराधों की सुनवाई सजा की अवधि के आधार पर अलग-अलग अदालतों में होती थी. सात साल से अधिक सजा वाले अपराध चिल्ड्रेन कोर्ट, तीन से सात साल तक की सजा वाले अपराध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और तीन साल से कम सजा वाले अपराध किसी भी मजिस्ट्रेट के समक्ष विचारणीय थे. संशोधन के बाद धारा 86(4) में स्पष्ट किया गया कि इस अधिनियम के तहत आने वाले सभी अपराधों की सुनवाई चिल्ड्रेन कोर्ट में होगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाईकोर्ट ने कहा कि केवल सुनवाई की अदालत बदलने से किसी पक्ष का मुकदमे का अधिकार प्रभावित नहीं होता. आरोपी का अपील का अधिकार भी समाप्त नहीं होता, बल्कि अपील का मंच बदल जाता है. अदालत ने इसी आधार पर पुराने लंबित मामलों को भी चिल्ड्रेन कोर्ट में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया.

नाबालिग पीड़ित होने मात्र से चिल्ड्रेन कोर्ट में नहीं चलेगा मुकदमा

इस फैसले में हाईकोर्ट ने एक अन्य महत्वपूर्ण कानूनी सवाल पर भी स्थिति स्पष्ट की. अदालत ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) या भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के सामान्य अपराधों में यदि पीड़ितों में कोई एक नाबालिग है, तो सिर्फ इस आधार पर मुकदमे की सुनवाई चिल्ड्रेन कोर्ट में नहीं होगी. ऐसे मामलों की सुनवाई संबंधित अपराध के लिए कानून में निर्धारित अदालत में ही होगी, जब तक किसी अन्य कानून में अलग व्यवस्था न हो.

अदालत ने स्पष्ट किया कि जेजे एक्ट की धारा 86(4) केवल इसी अधिनियम के तहत आने वाले अपराधों पर लागू होती है. वहीं, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 25 भी प्रत्येक ऐसे आपराधिक मामले को चिल्ड्रेन कोर्ट में भेजने का विशेष अधिकार क्षेत्र नहीं बनाती, जिसमें कोई बच्चा पीड़ित हो.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

साकेत कोर्ट से आया था कानूनी सवाल

यह मामला दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहे स्टेट बनाम उदय कुमार मुकदमे से जुड़ा है. लाजपत नगर थाने में वर्ष 2021 में दर्ज एफआईआर संख्या 479/2021 के आधार पर यह मामला चल रहा था. 24 जनवरी 2026 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो), दक्षिण-पूर्व जिला, साकेत कोर्ट ने बीएनएसएस की धारा 436 के तहत दो कानूनी सवालों पर दिल्ली हाईकोर्ट से राय मांगी थी. हाईकोर्ट ने दोनों सवालों का जवाब देते हुए रेफरेंस का निपटारा कर दिया और फैसले की प्रति आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अदालत को भेजने का निर्देश दिया.

Also Read : बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर था इंतजार, लेकिन रांची से उड़ान ही नहीं भर सके राज्यपाल, जानिए क्या हुआ

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More