जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब
रांची. जेएसएससी-सीजीएल के जरिए हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर लगी अंतरिम रोक को जारी रखा है. कोर्ट ने राज्य सरकार को 48 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी. 1,932 अभ्यर्थियों की हुई थी नियुक्ति जेएसएससी-सीजीएल 2023 परीक्षा के जरिए 1,932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की अलग-अलग विभागों में नियुक्तियां की गईं. … Read More