AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : अंतिम चरण में खेलगांव की तैयारियां, स्थापना दिवस में दिखेगी 24 जिलों की पहचान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य समारोह को लेकर खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. समारोह में राज्य के सभी 24 जिलों की खास पहचान, स्थानीय उत्पाद, पर्यटन स्थल और आर्थिक गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी. मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव सह आयोजन-सह-समन्वय समिति की अध्यक्ष पूजा सिंघल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

झारखंड में 17 से 27 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके तहत सभी जिलों में तीन प्रमुख थीम पर प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं. इनमें वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (एक जिला, एक उत्पाद), वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन (एक जिला, एक पर्यटन स्थल) और वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी (एक जिला, एक आर्थिक गतिविधि) शामिल हैं.

इन प्रदर्शनियों के जरिए प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को सामने लाया जाएगा. इसका उद्देश्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं और आर्थिक क्षमता को प्रदर्शित करना है. साथ ही स्थानीय उत्पादों और जिलों की विशिष्ट पहचान को व्यापक मंच देना है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान पूजा सिंघल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं पूरी करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजन की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए.

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के मनोज कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने लहराया परचम, झारखंड के खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More