AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

16 सितंबर 1973. रांची का HEC कम्युनिटी हॉल. मंच पर था अदालत और उसके पीछे एक ऐसा रंगमंचीय सफर, जिसने आगे चलकर रांची की सांस्कृतिक दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. इस दिन ‘हस्ताक्षर’ के बैनर तले पहली बार नाटक मंचित हुआ था. इस कहानी के केंद्र में थे अशोक कुमार साहू, जिन्हें बाद में रंगमंच ने अशोक पागल के नाम से पहचान दी. आज अशोक पागल हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका करीब पांच दशक पुराना रंगमंचीय सफर उनकी कही बातों और दर्ज यादों में अब भी मौजूद है. अशोक पागल ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में दैनिक भास्कर … Read More

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

रांची. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची में मंगलवार 15 सितंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान की 43 छात्र टीमों ने हिस्सा लिया. टीमों ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट सिटी और शिक्षा से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए अपने तकनीकी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए. कार्यक्रम निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और संस्थान के समन्वयक एवं एसपीओसी डॉ. धीरन कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इसमें संस्थान की नवाचार परिषद और तकनीकी समुदाय हाउस ऑफ गीक्स ने सहयोग किया. निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजकों … Read More

2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

झारखंड हाईकोर्ट ने 2500 से ज्यादा अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द किए जाने के मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की. अदालत ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप हैं और आपराधिक जांच चल रही है, लेकिन यह मान लेना सही नहीं होगा कि नियुक्त किए गए सभी अभ्यर्थी गड़बड़ी में शामिल थे. कोर्ट ने यह भी कहा कि कई अभ्यर्थी वास्तविक और निर्दोष हो सकते हैं, जिन्हें कथित गड़बड़ी के कारण नियुक्ति नहीं मिली. मामला झारखंड हाईकोर्ट में W.P.(S) No. 6512 of 2026, सुभाष मुर्मू एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य … Read More

जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुसूचित जनजाति (ST) की पहचान और आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े एक अहम मामले में 14 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साफ किया कि सिर्फ जन्म से किसी जनजाति का सदस्य होना या ST प्रमाण पत्र होना हर स्थिति में पर्याप्त नहीं है. अगर किसी व्यक्ति के ST दर्जे पर सवाल उठता है, तो यह भी देखा जा सकता है कि जमीन खरीदने के समय तक वह संबंधित जनजातीय समुदाय से जुड़ा था या नहीं. हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ धर्म परिवर्तन या दूसरे धर्म में शादी कर लेने … Read More

उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस के सात मामलों में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें 5 करोड़ जमा करने के लिए दो हफ्ते का आखिरी मौका दिया है. कोर्ट ने 5 अक्टूबर तक उन्हें सरेंडर करने से मिली अंतरिम राहत भी जारी रखने का आदेश दिया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच राजपाल यादव की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें चेक बाउंस से जुड़े मामलों में … Read More

झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

राँची. प्रस्तावित परिसीमन में झारखण्ड की आदिवासी सीटों के अनुपात में कमी की आशंका को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार 15 सितंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पाँचवीं अनुसूची के पैरा-3 के तहत राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिसीमन में मौजूदा जनसंख्या के साथ पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों की ऐतिहासिक परिस्थितियों, विस्थापन, पलायन और जनसांख्यिकीय बदलाव को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. केवल वर्तमान जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो … Read More

होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

किसलय शानू जेपीएससी घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल से जुड़े खुलासों की कड़ी में अब तक कई किरदारों की कहानियां सामने आ चुकी हैं. किसी ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान सिंडिकेट खड़ा किया, तो किसी ने नौकरी और कारोबार की आड़ में इस नेटवर्क में पैठ बनाई. गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल की इस कड़ी में अब उमेश कुमार, सुमन सौरभ और मो. एबाद की कहानी सामने है. ​सीआईडी की जांच से स्पष्ट होता है कि घोटाले में शामिल लोगों की भूमिका और वजहें भले अलग थीं, लेकिन अफसर बनने की लालसा और पैसे की हवस ने सबको … Read More

झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

रांची. रामगढ़ में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने फिलहाल बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड और दयाल स्टील लिमिटेड के खिलाफ किसी जारी वैधानिक उल्लंघन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पर्यावरणीय निगरानी को लगातार और प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया है. कोर्ट ने दोनों औद्योगिक इकाइयों की हर साल कम से कम दो बार जांच का निर्देश दिया है. इनमें एक निरीक्षण बिना पूर्व सूचना के करना होगा. मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने 14 सितंबर 2026 को यह आदेश दिया. स्कूल-रिहायशी इलाकों … Read More

बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यानी समान नागरिक संहिता को लेकर सियासी बहस एक बार फिर तेज हो गई है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दी है कि अगर पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत है, तो वह संसद में UCC बिल लेकर आए और उसे पास कराकर दिखाए. उनका सवाल है कि जब केंद्र सरकार देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कर रही है, तो इसे अलग-अलग राज्यों के जरिए लागू करने के बजाय संसद से कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा. अमित शाह के बयान के बाद आया पलटवार उमर अब्दुल्ला … Read More

बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

पटना: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की दोबारा मंत्री नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. खास बात यह है कि विवाद के बीच दीपक प्रकाश अब विधान परिषद के सदस्य बन चुके हैं. 5 अगस्त 2026 को राज्यपाल ने उन्हें MLC मनोनीत किया था और उन्होंने शपथ भी ले ली. इसके बावजूद उनकी दूसरी बार मंत्री नियुक्ति की संवैधानिक वैधता पर सवाल कायम है. सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई होनी है. दीपक प्रकाश पहली बार 22 नवंबर 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बने थे. उस समय वह न … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More