AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

झारखंड के पाकुड़ जिले में स्कूलों की व्यवस्था और जमीनी हकीकत सामने लाना अब आसान नहीं होगा. झारखंड शिक्षा परियोजना (पाकुड़) ने एक सख्त आदेश जारी कर स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और जानकारी या तस्वीरें साझा करने पर कड़ा पहरा बिठा दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस आदेश की प्रामाणिकता की पुष्टि खुद पाकुड़ की जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अनिता पूर्ति ने की है. कैंपस में बाहरी लोगों की एंट्री और डेटा शेयरिंग पर रोक 15 सितंबर 2026 को ज्ञापांक 933 के तहत जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी … Read More

​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तक पहुंच गई है. ईडी गुरुवार को इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच के तहत दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस मामले में मूल यानी प्रेडिकेट ऑफेंस एनआईए की ओर से दर्ज केस है. यह कार्रवाई 17 जून 2026 की रात रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले से जुड़े मामले में हो रही है. पुलिस के मुताबिक दो … Read More

पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

रांची/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) असीम मंडल उर्फ आकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया है. असीम मंडल पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फूलचुक का रहने वाला बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, असीम मंडल पर कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. इसमें झारखंड में 1 करोड़ रुपये और ओडिशा में 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल था. वह 55 मामलों में वांछित बताया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के लिए मंडल का आत्मसमर्पण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा … Read More

माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने इन सभी को प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर से जुड़ा पाया और हत्या, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश, डकैती, विस्फोटक और यूएपीए समेत कई गंभीर धाराओं में दोषी ठहराया. यह फैसला एनआईए केस आरसी-06/2013/एनआईए/डीएलआई में सुनाया गया है. मौत की सजा पाने वाले 10 दोषी कौन? अदालत ने जिन 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है, उनके नाम हैं- 1. प्रमिला मोडियम 2. चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना 3. सुमित्रा उर्फ पुनम मोडियम 4. … Read More

मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO में अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद बुधवार 16 सितंबर को इस फैसले की जानकारी दी. यह बदलाव करीब 12 साल बाद किया गया है. सरकार के इस फैसले के तहत नई वेतन सीमा सरकार द्वारा तय आधिकारिक अधिसूचना जारी होने … Read More

बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. राज्य के 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतों में करीब 49.74 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने 16 सितंबर को बाढ़ की मौजूदा स्थिति को लेकर यह जानकारी दी. केंद्रीय जल आयोग से मिली सूचना के मुताबिक गंडक नदी डुमरिया घाट, कोसी बलतारा और कुरसेला, बूढ़ी गंडक खगड़िया, गंगा गांधी घाट, हाथीदह, भागलपुर और कहलगांव, पुनपुन श्रीपालपुर तथा बागमती बेनीबाद और सोनाखान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इस साल 28 फीसदी कम बारिश बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार 1 … Read More

इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

पश्चिम बंगाल की आईपीएस अधिकारी डॉ. बुशरा बानो के एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में वह अपनी यूपीएससी की तैयारी और सिविल सेवा में आने की कहानी बता रही हैं. इस दौरान उन्होंने ‘अस्सलामु अलैकुम’, ‘इंशाल्लाह’ और ‘जज़ाकल्लाह’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू लीगल फंड नाम के राइट विंग संगठन ने राज्य की गृह सचिव से शिकायत करने का दावा किया. इसके अगले ही दिन राज्य सरकार ने बुशरा बानो का ट्रांसफर कर दिया. बुशरा बानो को खड़गपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर राज्य सशस्त्र पुलिस की … Read More

झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

किसलय शानू रांची : न्यायालयों की ओर से मुकदमों में तेजी लाने और समन को तामिला कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ई-समन की व्यवस्था लागू की गई है. ई-समन का उद्देश्य कागजी प्रक्रिया को कम करना, समय बचाना और आरोपी या संबंधित व्यक्ति तक न्यायालय का समन जल्द पहुंचाना है. इसके बावजूद यदि समन पुलिस स्तर पर ही लंबित रह जाएं, तो पूरी व्यवस्था का उद्देश्य प्रभावित होता है. विगत अगस्त माह का आंकड़ा झारखंड में चौंकाने वाला सामने आया है. राज्यभर में न्यायालयों की ओर से पुलिस को भेजे गए हजारों ई-समन में से बड़ी संख्या … Read More

फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

झारखंड सरकार ने दो सोना, एक लौह अयस्क और दो ग्रेफाइट खदानों का लीज आवंटन रद्द कर दिया है. इन खदानों की नीलामी 2016 से 2019 के बीच हुई थी, लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस और दूसरी जरूरी मंजूरियां नहीं मिलने से इनमें उत्पादन शुरू नहीं हो सका. अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन पांचों खदानों की दोबारा नीलामी कराने का निर्देश दिया है. खान विभाग ने लीज रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इन खदानों की पहली नीलामी एमएसटीसी के प्लेटफॉर्म से हुई थी. कंपनियों ने कहा- सरकारी मंजूरियों में हुई देरी सरकार के फैसले पर संबंधित कंपनियों ने … Read More

बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

जब सरकार ने सीआईडी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया, तो आखिर उसी जांच रिपोर्ट को अदालत में बंद लिफाफे में पेश करने की जरूरत क्यों पड़ी? झारखंड विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. दरअसल, झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है. 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बीच मंगलवार, 15 सितंबर को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने सीआईडी की जांच की प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More