AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सिमडेगा से भाजपा की दो बार विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री रहीं विमला प्रधान का शुक्रवार की रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान निधन हो गया. वह 69 वर्ष की थीं. पिछले कई महीनों से लीवर संबंधी बीमारी से परेशान विमला प्रधान का रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से भाजपा समेत सिमडेगा के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. विमला प्रधान का जन्म 19 मार्च 1957 को हुआ था. उन्होंने सिमडेगा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी. उनके पति दिलीप कुमार प्रधान हैं. उनके परिवार में … Read More

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ. ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया और इसके कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. प्रधान की गिरफ्तारी 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े एक पुराने मामले में हुई है. ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया. ममता ने कहा कि उनका गुट नंदीग्राम में अलग … Read More

झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

रांची. झारखंड में लोगों तक साफ और नियमित पानी पहुंचाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब एक्सपर्ट्स की मदद लेगा. विभाग ने IIT (ISM) धनबाद, निर्मला कॉलेज रांची और रांची विश्वविद्यालय को अपने साथ जोड़ने की तैयारी की है. इन संस्थानों को विभाग का नॉलेज पार्टनर बनाया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को नेपाल हाउस में विभाग के सचिव अबू इमरान की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें तीनों संस्थानों के प्रोफेसरों के साथ पेयजल योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाने और उनकी देखरेख से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. विभाग जल्द ही तीनों … Read More

पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस में जारी संगठनात्मक विवाद के बीच चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमुल कॉग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है. वहीं दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमुल कॉग्रेस’ नाम और ‘Envelope’ यानी लिफाफा चुनाव चिन्ह मिला है. यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों के लिए की गई है. चुनाव आयोग ने इससे एक दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस के मूल नाम ‘ऑल इंडिया तृणमुल कॉग्रेस’ और उसके पारंपरिक ‘फुल और घांस’ चुनाव चिन्ह को दोनों … Read More

बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU के भीतर सियासी खींचतान खुलकर सामने आ गई है. मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वह नीरज कुमार के समर्थन में नहीं जाएंगे. उन्होंने नीरज पर पुराने राजनीतिक विवादों में लगातार विरोध करने और उन्हें फंसाने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं. MLC चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं है अनंत सिंह ने कहा कि विधान परिषद का यह चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं है. इसमें विधानसभा या लोकसभा चुनाव की … Read More

जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL) 2023 को रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में अपना जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया है. सरकार ने परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब परीक्षा संचालन की व्यवस्था ही ‘स्रोत स्तर’ पर दूषित हो जाए, तो ईमानदार और कथित तौर पर धांधली में शामिल अभ्यर्थियों को अलग-अलग करना संभव नहीं रह जाता. सरकार ने अदालत से चयनित अभ्यर्थियों की ओर से दायर रिट याचिका खारिज करने और 21 अगस्त 2026 को दिए गए अंतरिम स्थगन … Read More

JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

रांची: JSSC-CGL नियुक्ति विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट में 18 सितंबर को सुनवाई हुई. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने जांच के दौरान लोगों को समन किए जाने और निर्दोष अभ्यर्थियों को परेशान किए जाने की आशंका को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी व्यक्ति को समन किया जाना उसे दोषी ठहराने के बराबर नहीं है. साथ ही अदालत ने मामले की SIT जांच की निगरानी के लिए रिटायर्ड जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को नियुक्त किया है. जांच में कई लोगों को समन किया जा सकता है जस्टिस दीपक रोशन ने कहा कि जांच … Read More

100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने 31 साल पुराने रिश्वत के एक मामले में 75 साल के पूर्व रेलवे कर्मचारी की दोषसिद्धि बरकरार रखी है. मामला महज 100 की रिश्वत का है, लेकिन इसकी कानूनी लड़ाई तीन दशक से ज्यादा समय तक चली. अदालत ने दोषी की उम्र, मामले के लंबे समय तक लंबित रहने और रेलवे की नौकरी से बर्खास्त किए जाने समेत दूसरी परिस्थितियों को देखते हुए उसकी जेल की सजा कम कर दी. मोटरसाइकिल भेजने के लिए मांगे थे 100 रुपये मामला अप्रैल 1995 का है. उस समय काली शंकर धोबी हटिया रेलवे स्टेशन पर पार्सल क्लर्क के तौर … Read More

धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

रांची. झारखंड में धान खरीद शुरू होने से पहले खाद्य आपूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस साल 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरकार किसानों को समय पर भुगतान, पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक के लिए जमीन सत्यापन से लेकर धान परिवहन तक की ऑनलाइन निगरानी करेगी. वहीं, PDS डीलरों के एक साल के बकाया कमीशन के भुगतान की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है. खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश … Read More

झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

रांची: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (JSCB) के सरायकेला शाखा से जुड़े कथित बड़े वित्तीय घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई कर रही है. यह जांच कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की कथित मिलीभगत से बैंक में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता से जुड़ी है. 4.14 करोड़ की कथित हेराफेरी जांच का केंद्र इस मामले की पृष्ठभूमि में झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा से 4.14 करोड़ (4,14,30,000) की कथित गड़बड़ी का मामला है. बैंक … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More